Category Archives:  Spiritual

राशिफल 3 नवम्बर 2019 : इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 02 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका मन धर्म कर्म के कार्यो में लग सकता है | इसका आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा | परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है | समाज में मान सम्मान बढ़ेगा | व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावना है | आज कार्यक्षेत्र पर सावधान रहने की आवश्यकता है, विरोधी सक्रिय है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको विभिन्न स्त्रोतों से लाभ मिलने के संयोग बन रहे है | आज विद्यार्थी थोड़े परेशान रह सकते है | आज आपको पुराने किसी काम का फल मिलने वाला है | आज के दिन घर में किसी से भी प्यार से पेश आये | अचानक धनलाभ होने की सम्भावना है | किसी कार्य में लापरवाही परेशानी में डाल सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपको ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है | किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात कर सकते है | बिज़नेस को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है | ऑफिस में अधिक काम मिल सकता है, जिससे थकान महसूस करेंगे | प्रेम संबंधो में आज सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
लम्बे समय से अटके हुए कई काम आज पुरे होंगे | कोर्ट कचहरी के कामो में आप सफलता प्राप्त करेंगे | आज स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है | आज आपका कोई अपना आपको किसी बात को लेकर धोखा दे सकता है | परिवार के साथ वक़्त बिताने की पूरी कोशिश करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको उच्च वर्ग से लाभ होने वाला है | घर की किसी काम को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है | कार्यक्षेत्र पर प्रमोशन प्राप्त कर सकते है | समाज में आपके काम की सराहना होगी | आज आर्थिक उन्नति का योग बन रहा है | बच्चो के साथ शाम को घूमने जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज चारो तरफ से आप लाभ प्राप्त करेंगे लेकिन धन से जुड़े कुछ मामले परेशानी खड़ी कर सकते है | व्यापार की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है | ये किसी जरुरी काम को अटका सकता है | व्यवसाय की वजह से की गयी यात्रा सफल होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज व्यापार में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है | आज पूर्व में की गयी मेहनत का फल मिलने वाला है | कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन से उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे | आज दिन उत्साह भरा रहेगा | आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे |  जीवनसाथी से आज भावनात्मक सहयोग प्राप्त करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज घर में मेहमान आ सकते है | इस कारण घर में रौनक रहेगी | आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | जोखिमभरे कामो को करने का विचार कर सकते है | आज सुख सुविधा के साधन खरीद सकते है | व्यापार में मनवांछित फल प्राप्त होगा | कार्यक्षेत्र पर आज नए मित्र बन सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | किसी महत्वपूर्ण निर्णय में घर के बड़े की सलाह जरूर ले | आज किसी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हो सकते है | नौकरी में काम का भार बढ़ सकता है | व्यापार से जुड़े लोगो को आज थोड़ी परेशानी हो सकती है | जीवनसाथी के साथ तालमेल में वृद्धि होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको अपनी वाणी में कोमलता रखने की आवश्यकता है | घर के सदस्य से अनबन होने की संभावना है | आज बड़ो की सलाह मानना आपके लिए अच्छा साबित होगा | किसी काम में जल्दबाजी मुश्किलें बढ़ा सकती है | आज कुछ खर्चे हो सकते है |
मन में शंकाये उत्पन्न हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | व्यापार में आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, यही आपको सफलता दिलाएगा | कार्यक्षेत्र पर नए बदलाव देखने को मिल सकते है | इन बदलावों से उत्साह महसूस करेंगे | किसी जरुरी काम को लेकर की गयी भागदौड़ थकान की वजह बन सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज मित्रो का सहयोग मिलेगा | इससे आपके कई कार्य पुरे हो जायेंगे | धन प्राप्ति को लेकर आप नयी योजनाए बना सकते है | व्यापार में लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | आज कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी | छात्रों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर