Category Archives:  Spiritual

हर समस्या का समाधान है अलग अलग धातुओं से बने कछुए, अपनी समस्या के अनुसार चुने अपना कछुआ...जानिए

Nov 02 2019

Posted By:  Sanjay

इस दुनिया में हर व्यक्ति के जीवन कुछ न कुछ समस्या जरूर होती और उन समस्याओं से निकलने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयास भी करता है | तरह तरह के उपाय भी करता है मगर उन समस्याओं से निकल नहीं पाता है | आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएँगे जो आपकी हर समस्या का समाधान है | हिन्दू धर्म में जानवरो का बहुत बड़ा महत्त्व बताया गया और शास्त्रों के अनुसार तो कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है | कछुए की मूर्ति घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है | आज हम आपको बताएँगे की कौन सी धातु की मूर्ति आपकी कौन सी समस्याओं को हल कर सकती है आईये जानते है इसके बारें में...


संतान प्राप्ति के लिए 


यदि किसी दंपति को लाख कोशिशों के बावजूद भी संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है तो उसे अपने घर में कछुए की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए | जिस कछुए की पीठ पर उसका बच्चा बैठा हो ऐसी मूर्ति अपने घर में रखनी चाहिए आपको जरूर संतान की प्राप्ति होगी |



घर में सुख शांति के लिए 


यदि आप के घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा बना रहता है तो आप अपने घर में कछुए की जोड़ी रखे | कछुए की जोड़ी रखने से आपके घर में सकारात्मक माहौल बनेगा और आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी |

धन की कमी दूर करने के लिए 


यदि लाख कोशिशों के बावजूद आपके घर में पैसो की कमी बनी हुई है और आपको लगातार नुक्सान हो रहा है तो आप ऐसा करें "क्रिस्टल" का बना हुआ कछुआ अपने ऑफिस या दुकान पर रखे | इस कछुए को आप पानी के अंदर ही रखे | ऐसा करने से आपके घर में पैसो की कमी नहीं आएगी और आपके घर में हमेशा धन की आवक बनी रहेगी |

करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए 


यदि आप एक स्टूडेंट है और आप नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आप पीतल या तांबे धातु का बना हुआ कछुआ अपने पास रूम के अंदर रखे | ऐसा करने से आपका मन एकाग्र रहेगा और आपका पूरा ध्यान स्टडी पर रहेगा और बहुत जल्दी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे |

लंबी उम्र के लिए 


यदि आप लंबे समय तक जीना चाहते है तो आप अपने हाथ में चांदी की कछुए की अंगूठी पहने | चांदी की अंगूठी पहनने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आप बहुत कम बीमार पड़ेंगे और लंबे समय तक जीवित रहेंगे इस तरह ये कछुए की अंगूठी आपकी उम्र बढ़ा देगी |

कई धर्मो में कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है और कुछ लोग तो अपने घरो में असली कछुआ भी पालते है | आप अपनी समस्या के हिसाब से कछुए की मूर्ति अपने घर में रख सकते है और अपनी समस्याओ का समाधान कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर