Category Archives:  Spiritual

चाणक्य नीतिः कौवे की 5 और मुर्गे की 4 आदतों वाला व्यक्ति हमेशा अपने जीवन में सुखी और सफल रहता है...जानिए

Nov 03 2019

Posted By:  Sanjay

आचार्य चाणक्य बहुत महान विद्वान थे | वो पाटलिपुत्र जैसे बड़े साम्राज्य के मंत्री होने के बावजूद एक छोटी सी कुटिया में रहते थे | आचार्य चाणक्य को अपने न्यायप्रिय आचरण के कारण जाना जाता है | आचार्य चाणक्य बहुत ही साधारण जीवन जीते थे उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर एक पुस्तक लिखी जिसका नाम "चाणक्य नीति" है | इस पुस्तक में उन्होंने मनुष्य के जीवन से संबंधित कुछ बातो का उल्लेख किया है | आचार्य चाणक्य ने कौवे की 5 और मुर्गे की 4 आदतों का उल्लेख किया है यदि ये आदते किसी व्यक्ति के अंदर होती है तो वो व्यक्ति हमेशा अपने जीवन में सुखी और सफल रहता है | वो कौन कौन सी आदते है आईये जानते है उनके बारें में...


हर व्यक्ति को मुर्गे से सीखनी चाहिए ये 4 आदते
आपने मुर्गे को तो देखा ही होगा मुर्गे के अंदर कुछ ऐसी आदते होती है जिन्हे हर व्यक्ति को जरूर अपनाना चाहिए | आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि व्यक्ति मुर्गे की इन 4 आदतों को अपने जीवन में अपनाता है तो वो अपने जीवन में कभी भी असफल और दुखी नहीं होगा | वो आदते है...


1 . सही समय पर रोजाना जागना |
2 . समय आने पर युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना |
3 . परिवार, साथियो और दोस्तों के साथ मिल बांटकर खाना |
4 . निरंतर मेहनत करते रहना |



हर व्यक्ति को कौवे से सीखनी चाहिए ये 5 आदते
आचार्य चाणक्य के अनुसार कौवे के अंदर भी कुछ ऐसी ही 5 आदते होती है जिन्हे हर व्यक्ति को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए | जो व्यक्ति इन आदतों को अपने जीवन में अपनाएगा वो व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा तरक्की करेगा और खुश रहेगा | वो आदते है...


1 . छुपकर चुपचाप मैथुन करना |
2 . हर स्थिति में अपना धैर्य बनाये रखना |
3 . चीजों को भविष्य के लिए बचाकर रखना |
4 . हमेशा सतर्क और चौकन्ना रहना |
5 . किसी पर भी विश्वास नहीं करना |

दोस्तों ये जो कौवे और  मुर्गे की 9 आदते हमने आपको बताई है यदि आप इन आदतों को अपने जीवन में अपनाते है तो मुझे पक्का यकीन है आप अपने जीवन में हमेशा तरक्की करोगे और हमेशा जीवनभर सुखी रहोगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर