Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 नवम्बर 2019 : इन 6 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 04 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज अपने काम को लेकर एक्टिव रहेंगे | लम्बे समय से अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते है | ऑफिस में किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है, हालाँकि इसके परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे | आपके विचार लोगो को प्रभावित करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन अच्छा रहने वाला है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | इस राशि के छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है | इसके अलावा ऑफिस में जूनियर आपकी मदद मांग सकते है | दोस्त से मुलाकात की वजह से मन प्रसन्न रहेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में नयी मिठास आएगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन आपकी उम्मीदों से भी अच्छा रहेगा | आपका व्यवहार लोगो पर आपकी छाप छोड़ेगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है | आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है | इस यात्रा पर आपके जीवनसाथी का साथ आपको सुकून देगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन अच्छा रहेगा | किसी काम को करने की वजह से थोड़ा बिजी रह सकते है | ऑफिस में आपके लिए माहौल थोडा परेशानी भरा रह सकता है | कुछ लोग आपका विरोध कर सकते है | काम में रुकावट आ सकती है | जीवनसाथी के साथ संबंधो को अच्छा करने का दिन है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | कार्यक्षेत्र पर आप अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए कुछ परिवर्तन ला सकते है | परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी आप पर आ सकती है | घर में सुख शांति रहेगी | आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को लेकर लाभदायक साबित हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | ऑफिस में काम आज जल्दी निपटाने में सफल होंगे | आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए शुभ है | व्यापार में साझेदार के साथ मिलकर काम करना आपके लिए शुभ होगा | घर में आज मेहमान आ सकता है | किसी के सामने कोई राज की बात जाहिर ना करे, तो बेहतर है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यवसाय में आज कुछ नए बदलाव लाने के बारे में सोच सकते है | आपके आलस के कारण महत्वपूर्ण मौके छूट सकते है | किसी से बातचीत करते समय सोच समझकर बात करना आपके लिए बेहद शुभ होगा | आप नित व्यायाम करे, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा | समाज में आपकी प्रशंसा होगी | संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी इससे मन प्रसन्न रहेगा | किसी काम में दोस्तों की मदद लेने में हिचक महसूस ना करे | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आप नए लोगो से मुलाकात कर सकते है | भाई बहनो के साथ आपके रिश्तो में सुधार होगा | दोस्तों के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते है | राजनीति की ओर आपका झुकाव हो सकता है | पैसे कमाने के नए सुझाव मिल सकते है | आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कारोबारों लोग थोड़ी दिक्कत का सामना कर सकते है | भाग्य का साथ आज कई कामो में छूठ सकता है | नौकरीपेशा लोग आज धैर्य बनाये रखे, किसी से अनबन हो सकती है | दोस्तों की मदद से काम पुरे होंगे | आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | किसी नए काम में धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो समय उचित है | परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी करने के कारण मन में शांति का अनुभव करेंगे | कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो को नयी सफलता मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | कार्यक्षेत्र पर आज सहकर्मी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे | आज व्यवसाय में नए बदलाव लाने के लिए दिन शुभ है | आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते है | दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में नयी मिठास घोलने का दिन है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर