Category Archives:  Spiritual

12 साल बाद धनु राशि में लौट रहे है गुरु, इन 3 राशियों को मिलने वाला है खुशियों का भंडार, जानिए

Nov 05 2019

Posted By:  Sunny

दिवाली के साथ अक्टूबर का महीना भी समाप्त हो गया | दिवाली पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोगो ने कई तरह के प्रयत्न किये, माता की पूजा अर्चना की और ये कामना की, कि उन पर हमेशा ही उनकी कृपा बनी रहे, उन पर कभी भी कोई विपदा नहीं आये | किसी भी मनुष्य की अच्छी दशा उसके ग्रहो की दशा पर निर्भर करती है, इन ग्रहो की बदलती दशा ही मनुष्य की जिंदगी में अच्छा और बुरा समय लाती है | ज्योतिष शास्त्रीओ के अनुसार 12 वर्षो के बाद गुरु धनु राशि में प्रवेश कर रहा है, और इससे कुछ राशियाँ लाभान्वित होने वाली है, आज हम उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने आये है |

मेष राशि


मेष राशि में गुरु का गोचर नवें स्थान पर होगा | ज्योतिष के अनुसार राशि में गुरु का नवें स्थान पर होना बहुत ही शुभ माना जाता है | यह आपके भाग्य को बल प्रदान करेगा | आप जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, अवश्य सफल होंगे | किस्मत आपके साथ रहेगी | सेहत एकदम ठीक रहेगी | जो लोग लम्बे समय से बीमार थे, उनकी सेहत में शीघ्र ही अविश्वसनीय सुधार होने वाला है | उच्च अधिकारियो से सम्पर्क होंगे |



मिथुन राशि


मिथुन में सातवे स्थान पर गुरु का गोचर रहने वाला है | ये आपके लिए बहुत ही फलदायी है | आपको कार्यक्षेत्र पर बड़ी सफलता मिलने वाले है | ये आपके समाज में मान सम्मान को बढ़ाएगी और आमदनी में भी वृद्धि करेगी | घर में मंगल कार्यो का आयोजन कर सकते है | इस माह में धन का निवेश करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा | स्वास्थय सकारात्मक रहेगा |

कुम्भ राशि


इस राशि में गुरु का गोचर ग्यारहवे भाग में है जो की बहुत ही शुभ संकेत है | यह आपके भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है | आपकी आय के साधन बढ़ने वाले है | मित्र और सगे संबंधी आपके किसी काम में मदद के लिए आगे आयेंगे | कारोबार में सफल होंगे | कोर्ट कचहरी के मामलो में परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर