Category Archives:  Spiritual

राशिफल 6 नवम्बर 2019 : इन 4 राशियों को होगा धनलाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 05 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज दिन अच्छा रहने वाला है | आप आनंदित महसूस करेंगे | व्यापार में आज मन मुताबिक फल प्राप्त होने वाला है | आज आपके सभी कार्य अच्छे तरीके से संपन्न होंगे | जो छात्र नए कोर्स को ज्वाइन करना चाहते है, उनके लिए आज का दिन शुभ है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज आपको कोई बड़ी चिंता से मुक्ति मिलने वाली है | महिलाओ के लिए दिन बहुत ही शुभ है | विज्ञान विषय से जुड़े छात्रों के लिए दिन सफलता भरा रहने वाला है | आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आने से आप ख़ुशी महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कार्यक्षेत्र पर आज थोड़ी कठिनाई हो सकती है | किसी भी फैसले को लेने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले | व्यापार में नए साझेदार बन सकते है | आज अपनी वाणी में मधुरता रखे, आपके काम आसानी से होंगे | आज किसी काम में भाई आपकी मदद कर सकता है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है | मौसम का बदलता मिजाज आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है | युवाओ को करियर से जुड़े नए अवसर मिलने वाले है | शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे है तो एक बार अनुभवी की मदद ले | माता पिता का साथ बना रहेगा | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा | जो लोग कपड़ो के व्यवसाय से जुड़े है उनको व्यवसाय के विस्तार के अवसर मिलेंगे | किसी काम में आपके मित्र मदद के लिए आगे आ सकते है | जो छात्र पार्ट टाइम काम की तलाश कर रहे है, उन्हें सफलता मिलने वाली है | जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन खुशियाँ से भरा रहेगा | इस राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े है, उन्हें नयी जिम्मेदारी मिल सकती है | आज परिवार के साथ वक़्त बिताना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | दोस्त के साथ शाम को कहीं जाने का प्लान बना सकते है | जीवनसाथी के साथ अच्छा वक़्त बीतेगा, इससे आपसी प्यार बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन सामान्य रहने वाला है | व्यापार से जुड़े लोगो को थोड़े उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है | आज धन के लेनदेन से आपको बचना चाहिए, किसी को धन उधार ना दे | प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा | जीवनसाथी के साथ मन की व्यथा बाटना, शान्ति प्रदान करेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन अच्छा बीतेगा | प्रसन्न महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा | आज परिवार के किसी खास काम की वजह से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है | जमीन जायदाद से आपको लाभ होगा | जीवनसाथी के लिए दिन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलो में आपको सफलता मिलेगी | करियर को लेकर मन में किसी तरह के सवाल उठ रहे हो तो किसी की सलाह लेना उचित होगा | ऑफिस में जूनियर आपकी मदद ले सकते है | घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन अच्छा रहने वाला है | आज आपकी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है | संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगो को आज नए मौके मिलने वाले है | समाज में आपके कामो की तारीफ होगी | माता का स्वास्थय परेशान कर सकता है | आज किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन शुभ रहने वाला है | अविवाहित जातको के लिए दिन बहुत ही शुभ है, विवाह के प्रस्ताव आ सकते है | जो पहले से रिश्ते में है उनका प्यार जल्द ही विवाह में बदलने वाला है | आपका आत्मविश्वास आज आपके बॉस को प्रसन्न कर सकता है, आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | आज कोई पुराना दोस्त अचानक मिल सकता है, आप उसके साथ अच्छा वक़्त बीता सकेंगे | आपका मन धार्मिक कार्यो की ओर आकर्षित हो सकता है | परिवार में सुख शांति बनी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर