Category Archives:  Spiritual

भूलकर भी इन 4 राशि के लोगो के साथ ना बांटे कोई राज की बात, नहीं पचती इनके पेट में कोई बात...जानिए

Nov 05 2019

Posted By:  Sunny

कई बार ऐसा होता है कि हम हमारा कोई सीक्रेट हम अपने विश्वास पात्र को बता देते है | किसी के साथ मन की बात शेयर करने से मन का बोझ तो हल्का होता है| कई बार हम जब अपने मन की बात किसी को बताते है तो अक्सर हम यही कहते है कि यह बात किसी को मत बताना लेकिन कुछ दिनों बाद आपको पता लगता है कि आपका सीक्रेट अब तक तो सबको पता चल चूका है | इसीलिए जब भी किसी को अपना सीक्रेट बताये तो एक बार सोच ले कि सामने वाला व्यक्ति विश्वासपात्र है या नहीं | 




ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिनके साथ कभी भी कोई राज की बात शेयर नहीं करनी चाहिए, तो आइये जानते है वो कौनसी राशियाँ है |

मेष राशि


राशि का ग्रह मंगल माना जाता है | ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोगो को कोई राज नहीं बताना चाहिए क्योंकि इस राशि के लोग दुसरो की सीक्रेट बाते ज्यादा समय तक केवल अपने तक सीमित नहीं रख पाते है | इसीलिए इस राशि के जातको को कोई राज बताने से पहले 2 बार सोच ले |

मिथुन राशि


इस राशि का ग्रह स्वामी बुध होता है | इस राशि के अधिकतर गॉसिप करने में माहिर होते है, इन्हे दुसरो की बाते करने में बहुत मजा आता है, अपनी इसी आदत के कारण कई बार ये दुसरो का सीक्रेट भी दुसरो के सामने जाहिर कर देते है |

तुला राशि


तुला राशि का स्वामी शुक्र है | ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के जातको के साथ कोई राज की बात नहीं बांटनी चाहिए क्योंकि ये दुसरो के राज ज्यादा देर तक राज नहीं रख पाते है, ये जब तक किसी के सामने राज खोल ना दे इन्हे चैन नहीं मिलता है |



कर्क राशि


इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है, इस राशि के जातको के लिए बताया गया है कि इन लोगो के पेट में कोई बात नहीं पचती है, यही वजह है कि इनके साथ कोई सीक्रेट शेयर ना करना ही लाभकारी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर