Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 नवम्बर 2019 : आज कुम्भ राशि वालो का भाग्य रहेगा बुलंद, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 06 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज आपके साथ कुछ रोमांचक होने वाला है, ये आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा | अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा, ये आपकी सफलता में सहायता करेगा | आप अपने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते है, आज कुछ खर्चा हो सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | कुछ कामो में मित्र आपकी मदद कर सकते है | समाज में लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे | धन लाभ होने की सम्भावना है | जीवनसाथी के साथ वक़्त बीता पाएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज दिन अच्छा रहेगा | कुछ जरुरी में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन ये अधिक समय के लिए नहीं होगी | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, अच्छे परिणाम मिलने वाले है | किसी काम की उलझन खत्म होने वाली है, दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | ऑफिस में किसी काम में आपका अनुभव काम आएगा | कोर्ट कचहरी के मामलो से आप दूर रहे तो आपके लिए बेहतर है | शाम को परिवार के साथ बैठकर किसी जरुरी मसले पर चर्चा कर सकते है | व्यापार में लाभ होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन मिलाजुला रहेगा | आपका कोई मित्र आपसे कुछ बात शेयर कर सकता है | आज जो भी आपसे मदद मांगे, उसकी मदद जरूर करे, ये आपके भविष्य में फल देगा | छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा | शिक्षक आपकी सहायता करेंगे | सेहत के लिहाज से आज थोड़े परेशान रह सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, ये आपके कई कार्यो को आसानी से करने में मदद करेगा | किसी नए कार्य को करने से पहले बड़ो की सलाह जरूर ले | परिवार के साथ आज अच्छा समय बीता सकेंगे | जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन सामान्य रहेगा | आज आपके पडोसी किसी काम में आपकी मदद ले सकते है | आज आप सामाजिक कामो की तरफ आकर्षित हो सकते है | किसी महत्वपूर्ण काम में आपको रिश्तेदार की सहायता मिल सकती है | माता पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते है | अपनी वाणी पर कण्ट्रोल रखे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज पुराने दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात हो सकती है | आज का दिन महिलाओं के लिए शुभ है, कोई अच्छी खबर मिल सकती है | आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होने वाली है | आज ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप नए काम में हाथ डाल सकते है | आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा | आज आप बड़ो की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे | किसी की मदद करके आपको प्रसन्नता मिलेगी | आपके सीनियर्स काम में आपकी मदद के लिए आगे आ सकते है | प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आपको आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलने वाले है | नौकरीपेशा लोगो को नए प्रोजेक्ट पर अपनी राय देने का मौका मिल सकता है | आपके विचारो से सहकर्मी प्रसन्न होंगे | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकता है | पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका भाग्य बुलंद रहेगा | कारोबार में आज कोई बड़ा लाभ होने वाला है | धार्मिक संस्थान से जुड़े लोगो को किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है | स्वास्थय एकदम ठीक रहेगा | पुराने दोस्तों से मुलाकात का प्लान बना सकते है | दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते है | शेयर मार्किट से जुड़े लोगो के लिए आज दिन शुभ रहेगा | जीवनसाथी से आज आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा | आज संन्तान की ख़ुशी के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर