Category Archives:  Spiritual

गुरूवार के दिन भिखारी को करें इन 3 चीजों का दान, कभी नहीं आएगी आपके घर में अन्न, धन की कमी...जानिए

Nov 06 2019

Posted By:  Sanjay

गुरूवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है | गुरूवार के दिन यदि आपके घर कोई भी भिखारी आये तो आपको तीन चीजों का दान जरूर करना चाहिए | इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होतें है और आपके घर में कभी भी धन अन्न की कमी नहीं आएगी और आपका घर हमेशा अन्न और धन से भरा रहेगा | किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होतें है और यदि आप भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते है तो गुरूवार के दिन इन चीजों  का दान जरूर करें | वो तीन चीजे कौन कौन सी है आईये जानते है उन  चीजों के बारें में...


गुरूवार के दिन भिखारी को  जरूर करें  इन चीजों का दान 



1 . भोजन का दान करना 


यदि गुरूवार के दिन आपके घर कोई भिखारी आये तो उसे अपने घर से खाली हाथ न जाने दें | आप उस भिखारी को भोजन दान करें या उसे खाना खिला सकते है या आप उसे भोजन बनाने वाली सामग्री दान कर सकते है जैसे चावल, दाल, गेंहू आदि | गुरूवार के दिन इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु और अन्नपूर्णा देवी अति प्रसन्न होती है | यदि आप किसी गरीब का पेट भरते है तो अन्नपूर्णा देवी की कृपा से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं आएगी और आपका घर हमेशा अन्न से भरा रहेगा |

2 . धन का दान करना 


गुरूवार के दिन आप धन का  दान भी कर सकते है किसी जुरूरतमंद या भिखारी को गुरूवार के दिन धन का  दान करने से प्रभु लक्ष्मीनारायण अति प्रसन्न होंगे | जब भी आप धन का दान करें इस बात का विशेष ख्याल रखे की आप मन से दान करें | मन  मारकर या औपचारिकता पूरी करने के लिए दान न करें | यदि दान करने के लिए आपका मन गवाही दे रहा है तभी दान करें | यदि आप किसी की मदद करोगे तो आपके पास कभी भी धन की कमी नहीं आएगी |

3 . वस्तुओ का दान 


गुरूवार के दिन आप किसी भिखारी या जरूरतमंद व्यक्ति को कपडे, जूते आदि दान कर सकते है | आप नई या पुरानी दोनों तरह की वस्तुए दान कर सकते हो | इन वस्तुओं का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है | यदि आप किसी इंसान की मदद करते हो तो भगवान विष्णु की कृपा से आपको कभी भी भोग विलास की चीजों की कमी नहीं आएगी |

अब आप लोग ये तो समझ गए होंगे की दान करना बहुत ही शुभ होता है आप जितना दान करोगे भगवान आपको उससे कई ज्यादा लौटते है | यदि आपकी मदद से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन आसान होता है तो ये बहुत ही शुभ कार्य होता है और जो लोग दूसरो की मदद करते है भगवान उन लोगो के जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आने देते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर