Category Archives:  Spiritual

शादी के दिन बारिश होने से मिलते है ये संकेत, इन संकेतो का मतलब होता है शुभ या अशुभ ...जानिये

Nov 07 2019

Posted By:  Sanjay

हमारे भारत  देश में शादी के बंधन को बहुत महत्त्व दिया जाता है और उतना ही महत्त्व शादी में होने वाली रस्मो को दिया जाता है | शादी एक बहुत पवित्र बंधन होता है जिसमे दो लोग लड़का और लड़की मिलकर शादी के बंधन में बंधकर अपनी एक नयी जिंदगी की शुरुआत करते है | शादी में कई तरह की रस्मे भी निभाई जाती है उन सभी रस्मो का अपना एक अलग ही महत्त्व होता है | शादी के दौरान कुछ कार्य ऐसे होते है जिनका मतलब शुभ या अशुभ होता है...


आपने अक्सर देखा होगा की कई शादियों में बारिश हो जाती है | उस बारिश के कारण लोगो, बारातियो और नाते रिश्तेदारों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | कुछ लोग शादी में बारिश को शुभ मानते है तो  कुछ लोग शादी में बारिश होना अशुभ मानते है | आज हम आपको बताएँगे की असल में शादी के दौरान बारिश होना शुभ होता है या अशुभ...



शादी के दौरान बारिश आना शुभ होता है या अशुभ 

शादी के दौरान जब बारिश का मौसम होता है तो सभी नाते रिश्तेदार यही दुआ करते है की हे भगवान बारिश न हो क्योंकि अगर बारिश हुई तो शादी में भंग फ़ैल जायेगा और सबसे ज्यादा परेशानी नाते रिश्तेदारों को ही होगी | हालाँकि शादी के दौरान बारिश होने से परेशानी तो होती है मगर शादी के दौरान बारिश का आना भी कुछ संकेत देता है |


यदि शादी के दौरान बारिश आती है तो इसका मतलब शुभ संकेत मिलते है | शादी में बारिश होना बहुत ही शुभ माना जाता है | जिस तरह से बारिश धरती के लिए फलदायक समझी जाती है उसी प्रकार शादी में बारिश आ आना भी अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है | जिस तरह से बारिश सुखी बंजर जमीन को हरियाली से भर देती है, जमीन हरियाली से भर जाती है उसी  तरह बारिश की बूंदो से ईश्वर का आशीर्वाद बरसता है ये विवाह की सफलता का सूचक है | प्रकृति की और से नव विवाहित जोड़े के लिए शुभ शगुन के समान है |


बारिश समृद्धि का प्रतिक माना जाता है जिस तरह से बारिश शारीरिक और भौतिक दोनों रूपों में समृद्धि का संकेत देती है | शादी के दौरान बारिश का आना भी इस बात संकेत है की नव विवाहित जोड़ा, सुखी और समृद्धि से भरा जीवनयापन करें |

शादी वाले दिन बारिश का आना इस बात का भी संकेत है की ये परिवार के बढ़ने का एक संकेत भी देती है जिस तरह से बारिश का पानी फसलों के बढ़ने के लिए आवश्यक होता है उसी तरह बारिश नव विवाहित जोड़े को बढ़ने का आशीर्वाद देती है |

शादी वाले दिन यदि बारिश की बूंदे कन्यादान वाली गांठ पर पड़ जाती है तो इसका मतलब ये होता है की वर वधु का रिश्ता मजबूत हो जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर