Category Archives:  Spiritual

देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, नहीं तो उठानी पड़ सकती है आपको भारी परेशानियां...जानिये

Nov 07 2019

Posted By:  Sanjay

इस बार देवउठनी एकादशी 8 नवंबर के दिन है ये हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाया जाता है इस दिन भगवान विष्णु अपनी लंबी निंद्रा से जागते है इसीलिए भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान पूर्वक की जाती है  | ये दिन बहुत ही शुभ दिन माना जाता है कहते है की इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है | देवउठनी एकादशी के दिन आपको ये 5 कार्य बिलकुल भी नहीं करने चाहिए इन कार्यो को करने से भगवान विष्णु आपसे नाराज हो सकते है...


देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम 



1 . नहीं रहना चाहिए घर में अँधेरा 


शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के रूप शालिग्राम और तुलसी मैया की पूजा की जाती है | इसलिये घर में कही भी अँधेरा नहीं होना चाहिए क्योंकि ये दिन तुलसी की शादी का दिन होता है | इस दिन आप रात के समय अखंड दीपक जलाये और आप इस दिन दीपदान भी कर सकते है ऐसा करना शुभ माना जाता है |

2 . न तोड़े तुलसी का पत्ता 


इस दिन आप भूलकर भी तुलसी का पत्ता न तोड़े क्योंकि इस दिन तुलसी और शालिग्राम भगवान की शादी होती है | इस दिन आप तुलसी मैया को लाल चुनरी जरूर उढ़ाये और साथ ही एक दीपक तुलसी के पास जरूर जलाये |

3 . चावल का प्रयोग न करें 


इस दिन आप चावल का प्रयोग बिलकुल भी न करें | इस दिन चावल का प्रयोग करना शुभ नहीं माना जाता है | यदि इस दिन चावल खाने वाला इंसान, इंसान योनि में पैदा नहीं होता है उसे मनुष्य योनि से छुटकारा मिल जाता है |

4 . न करें इन पदार्थो का सेवन 


देवउठनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और जो लोग व्रत नहीं करते उन्हें इस दिन लहसुन, प्याज, मांस, अंडा आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए | जो लोग इस दिन ऐसा करते है उन्हें यमराज बहुत ही कठोर दंड देते है | इस दिन शारीरिक संबंध बनाना भी बिलकुल सही नहीं माना जाता है इसलिए आप ऐसा करने से बचे |

5 . बड़ो का आदर सम्मान करें 


इस दिन आप अपने से बड़ो का आदर सम्मान करें | किसी भी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति का इस दिन दिल न दुखाए और जो लोग इस दिन ऐसा करते है उनसे लक्ष्मी माता नाराज हो जाती है इसलिए ऐसा करने से बचे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर