Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 नवम्बर 2019 : आज मेष राशि वालो को होगा लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 07 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मनोरंजक रहने वाला है | आज आप ख़ास दोस्त के साथ दिन घूमने फिरने में निकल सकते है | आपकी दिनचर्या पूरी तरह से बदलने वाली है | किसी काम को करने से आनंद मिलेगा | व्यापारी वर्ग के लोगो को बड़ा धनलाभ होने की सम्भावना है | आपकी इच्छा पूरी होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है | किसी ख़ास काम में व्यस्त रह सकते है | आज ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है | आज आपकी योजना से सहकर्मी प्रसन्न होंगे | प्रेम प्रसंगो में आज सफलता मिलेगी, आपके कई काम पुरे होने वाले है | माता पिता से आपको काम की सलाह मिल सकती है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज दिन अच्छा रहेगा | आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे मे विचार कर सकते है | ये आपके भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा | आज का दिन महिलाओ के लिए अच्छा रहने वाला है, शॉपिंग पर जाने का मौका मिल सकता है | व्यापार के सिलसिले में की गयी यात्रा फलदायक रहेगी | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपके व्यवहार की छोटी छोटी बाते किसी को प्रसन्न कर सकती है | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | माता पिता की सलाह लेना उचित रहेगा | उच्च अधिकारीयों के साथ बात करते समय शब्दों का चुनाव सोच समझकर करे | शत्रु आज सक्रिय रहेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको धनलाभ के कई मौके मिलने वाले है | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है | आज आप किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे, ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है | सेहत में उतार चढ़ाव आ सकता है | कुछ मामलो में आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते है | जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है | राजनीति की पढाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, शिक्षक मदद करेंगे | आज आपके कई काम थोड़ी सी मेहनत से ही संपन्न हो जायेंगे | ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | किसी फैसले में जीवनसाथी को शामिल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | उच्च अधिकारी से बातचीत करते समय आप अपने हावभाव पर ध्यान दे | किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाने से पहले परिवार के बड़ो का आशीर्वाद जरूर ले | किसी मित्र की सलाह से शेयर मार्किट में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है | आज आप पुरे दिन ताजगी महसूस करेंगे | पत्नी के साथ घूमने जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | आप किसी ख़ास मामले दोस्तों की मदद ले सकते है | आज आपके काम में भाई बहन मदद कर सकते है | आपके काम आसानी से पुरे हो जायेंगे | कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को कुछ नए अवसर मिलने वाले है | इस राशि के छात्र दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | परिवार वालो की कोई इच्छा पूरी कर सकते है | आपकी तरक्की की खबर से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | लेकिन आज फालतू कामो में धन खर्च कर सकते है, आपको इस पर कण्ट्रोल करने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको को नए प्रपोजल आ सकते है | सोच समझकर निर्णय करे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले है | नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है | आप कोई नए व्यापार को शुरू करने के बारे में सोच सकते है | शाम को मित्र से मुलाकात हो सकती है | अपने जीवनसाथी के साथ रिश्तो को लेकर आप भावुक हो सकते है, अपनी भावनाओ पर काबू रखे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपकी सेहत पहले के मुकाबले अच्छी रहने वाली है | आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते है | आपकी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है | आपके विचारो से कई लोग प्रभावित होंगे | इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते है, उन्हें आज इसे लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए | बच्चो के साथ वक़्त बिताएंगे |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिस कारण पुरे दिन उत्साह बना रहेगा | आप ऑफिस में कई काम एक साथ सँभालने के बारे में सोच सकते है | आपको अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करना चाहिए | आज आपको व्यापार में फायदा होने वाला है | आपके काम से जीवनसाथी खुश रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर