Category Archives:  Spiritual

गुरुनानक जयंती 2019 : गुरु नानक देव के 5 प्रसिद्ध प्रमुख स्थल, दर्शन के लिए लगी रहती है हजारो लोगो की भीड़...

Nov 07 2019

Posted By:  Sanjay

सिखो के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव का जन्म पाकिस्तान पंजाब प्रान्त के राएभोए के तलवंडी में जन्म हुआ था | गुरु नानक देव जी ने भारत और पाकिस्तान का भ्रमण करते हुए कई ऐसी घटनाये हुई जिनके कारण लोग आचार्य में पड़ और उन जगहों पर गुरुद्वारे का निर्माण करवा दिया गया | आज हम आपको गुरु नानक देव के 5 प्रमुख स्थलों के बारें बताने जा रहे है जहा लोग आज भी हजारो की संख्या में दर्शन करने के लिए आते है | वो गुरुद्वारे कौन कौन से है आइये जानते है उनके बारें में...


1 . ननकाना साहिब 


सिखो के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के राएभोए के तलवंडी में 1469 में जन्म हुआ था | इस स्थान का नाम गुरु नानक के नाम पर ननकाना साहिब रखा गया था जो आज भी पाकिस्तान में मौजद है |

2 . करतारपुर साहिब


पाकिस्तान के लाहौर  के नरोवल जिले में करतारपुर साहिब स्थित है | ये स्थल भारतीय सीमा से मात्र 3 किलो मीटर की दूरी पर है | ऐसा कहा जाता है की चार प्रसिद्ध यात्राएं पूरी करने करने के बाद गुरु नानक देव जी यही रहने लगे थे और उन्होंने अपने जीवन के 17 साल यही बिताए थे |



3 . डेरा बाबा नानक साहिब 


रावी नदी के तट पर डेरा बाबा नानक साहिब गुरुद्वारा स्थित है | ये मात्रा भारत-पाकिस्तान सीमा से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | इस स्थान पर ही गुरु नानक देव जी ने अपना ध्यान लगाया था | महाराजा रणजीत सिंह ने सन 1800 ई. के आसपास इस गुरूद्वारे को मार्बल से कवर करके गुरूद्वारे का रूप दिया था |

4 . सुल्तानपुर लोधी ( कपूरथला ) के गुरूद्वारे 


गुरु नानक देव अपने बहनोई के बुलाने पर सन 1504 - 07 तक सुल्तानपुर में ही रहे थे | इस स्थान पर 3 प्रमुख प्रसिद्ध गुरूद्वारे बनवाए गए है | पहला है - हाट साहिब, दूसरा - गुरु का बाग़ और तीसरा- कोठी साहिब और एक चौथा गुरु द्वारा भी है जिसका नाम- गुरुद्वारा बेर साहिब है |

5 . गुरुद्वारा कंध साहिब बदला ( गुरुदासपुर )


18 साल की उम्र में ही गुरु नानक देव जी का इस जगह सुलक्षण के साथ विवाह हुआ था | हर साल विवाह वर्षगांठ पर यहाँ पर भव्य आयोजन किया जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर