Category Archives:  Spiritual

बड़े ही किस्मत वाले होते है नवंबर में जन्मे लोग, जानिए इन लोगो के बारे में कुछ ख़ास बातें....

Nov 08 2019

Posted By:  Sunny

आपने कभी गौर किया होगा कि शाहरुख़ खान, इंदिरा गाँधी, विराट कोहली, विन्सेट चर्चिल, जवाहरलाल नेहरू जैसी बड़ी हस्तियों का जन्म नवंबर में ही हुआ है | ये सभी अपने आप में काफी बड़ी शख्सियत है, इनको किसी पहचान की जरूरत नहीं है | इस बात से यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस माह में जन्म लेने वाले लोग कुछ ख़ास होते है | आज हम आपको नवंबर में जन्म लेने वाले लोगो के बारे में ही बताने आये है, तो आइये जानते है नवंबर में जन्मे लोगो के बारे में कुछ ख़ास बातें |


नवंबर में जन्मे लोग अपने आप में बड़े ख़ास होते है, इनके जैसा दूसरा शख्स ढूँढना बेहद मुश्किल है, इनकी सोच दुनिया से पूरी तरह अलग होती है, यही बात इन्हे अलग बनती है |



ये लोग बड़े ही वफादार होते है, ये अपने पार्टनर के साथ कभी भी धोखा नहीं करते है, इन पर आंख मूंदकर भी भरोसा किया जा सकता है |


इनके व्यक्तित्व में कई तरह की ख़ास बाते होती है, जिनके कारण ये जहां भी जाते है, लोगो को अपना मुरीद बना लेते है, इसी वजह से कई लोग इनसे ईर्ष्या भी करने लगते है |

नवंबर में जन्मे अधिकतर लोग बुद्धिमान होते है, ये अपने काम के प्रति इतने ईमानदार होते है कि जब तक उसे पूरा नहीं कर लेते है, दम नहीं लेते है |


इन लोगो को अपने राज दूसरा से छिपाकर रखना बहुत भाता है, ये लोगो के साथ अपनी कुछ बाते जल्दी शेयर नहीं करते है, या यूँ कहे की ये लोगो पर जल्दी विश्वास नहीं करते है |

ये लोग अधिकतर शांत स्वभाव के होते है, इन्हे हर परिस्थिति में शांत रहना बखूबी आता है लेकिन उकसाने पर आपा खो देते है |

नवंबर में जन्मे लोग इस बात की परवाह नहीं करते है कि लोग इनके बारे में क्या सोचते है, ये दुसरो से हटकर काम करते है, इनकी यही खासियत लोगो को पसंद आती है |




नवंबर में जन्मे लोग किसी को नुकसान पहुंचने के बारे में सोचते भी नहीं है, लेकिन कई बार इन्हे इनके कामो की वजह से गलत समझ लिया जाता है, लेकिन बाद में सामने वाले को पछताना भी पड़ता है |

ये लोग अपनी जिंदगी में दुसरो की राय को महत्व नहीं देते है, ये वही करते है जो इन्हे पसंद होता है, या यूँ कहे की कुछ मामलो में जिद्दी होते है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर