Category Archives:  Spiritual

अगर माता लक्ष्मी को आकर्षित करना चाहते है तो करें ये आसान से उपाय, कभी नहीं आएगी धन की कमी...

Nov 08 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म में बहुत से देवी देवताओं को पूजा जाता है | हर किसी व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ समस्याए जरूर होती है और व्यक्ति अपनी उन समस्याओ को दूर करने के लिए न जाने कितने उपाय करते है | अगर व्यक्ति अपने जीवन में खुश रहना चाहता है तो उसके पास पर्याप्त मात्रा में धन होना अति आवश्यक क्योंकि ज्यादातर समस्याएं धन की कमी के कारण ही उत्पन्न होती है | आज हम आपको माता लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताने वाले है यदि आप इन उपायों को करते है तो माता लक्ष्मी आपसे अति प्रसन्न होगी | वो उपाय कौन कौन से है आईये जानते है उन उपायों के बारें में...


माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये साधारण से उपाय 



* हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का बहुत बड़ा महत्त्व है | हिन्दू धर्म के लगभग सभी घरो के अंदर पूजा पाठ की जाती है | पूजा पाठ के दौरान घंटी जरूर बजाई जाती है | घंटी की आवाज जहां जहां जाती है वहां सकारात्मक ऊर्जा फैलाती जाती है | घर के अंदर पूजा के दौरान घंटी बजाने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और घर में माता लक्ष्मीजी वास करती है |

* हिन्दू धर्म में गोमूत्र को बहुत ही पवित्र माना गया है | ऐसा कहा जाता है की घर में गोमूत्र छिड़कते है तो ये शुभ होता है | यदि आप चाहते है की आपके ऊपर देवी देवताओं की कृपा द्रष्टि बनी रहे तो आप अपने घर के अंदर गोमूत्र जरूर छिड़के |

* यदि आप अपने घर के अंदर मंदिर बनवा रहे है तो इस बात का विशेष ख्याल रखे की मंदिर तक सूर्य की रौशनी जरूर पहुंचे क्योंकि रौशनी के कारण घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है जिसके कारण माता लक्ष्मी भी घर के अंदर वास करती है | 


* आप अपने घर के मंदिर में एकाक्षी नारियल जरूर रखें और इसकी नियमित रूप से पूजा अर्चना करें | एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है इसलिए पूजाघर में एकाक्षी नारियल जरूर रखें |

* आप अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाए और इसकी नियमित रूप से पूजा अर्चना करें | ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ साथ माता लक्ष्मी भी अति प्रसन्न होती है |

* अपने घर के पूजाघर की आप नियमित रूप से साफ़ सफाई जरूर करें और इस बात का विशेष ख्याल रखे की पूजा घर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहनी चाहिए क्योंकि जहां साफ़ सफाई होती है माता लक्ष्मी वही वास करती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर