Category Archives:  Spiritual

क्या आपकी हथेली में भी बनता है मछली का निशान, इसके रहस्य जानकर चौंक जायेंगे....

Nov 08 2019

Posted By:  Sunny

हस्तरेखा शास्त्र का हमारे भविष्य के बारे में जानकारी देने में बहुत योगदान है | हमारी हथेली में कुछ निशान ऐसे होते है जो बहुत ही शुभ होते है, जिनके होने से व्यक्ति दिन रात तरक्की करता है, जबकि कुछ निशान ऐसे होते है, जो जीवन में परेशानियां खड़ी करने के सिवाय कुछ नहीं करते है | कुछ निशानों का दुष्प्रभाव तो ऐसा होता है, जिनकी वजह से जिंदगी में किसी न किसी तरह की कठिनाई आती रहती है | आज हम आपको एक ऐसे निशान के बारे में बताने जा रहे है, जो सौभाग्य की निशानी माना जाता है |


हथेली में मछली का निशान बहुत ही कम लोगो की हथेली में बनता है, ये उच्च सौभाग्य की निशानी होता है | हस्तरेखा शास्त्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि हथेली में बनती मिटती रेखाएं और निशान संयोग नहीं है, ये हमारे जीवन में आने वाले परिवर्तन की ओर इशारा होता है | 



अगर आपकी हथेली में भी मछली का निशान है या बन रहा है तो बहुत जल्द ही आपकी किस्मत चमकने वाली है | आपके भाग्य
का सितारा बुलंद होने वाला है | हथेली में बनने वाला ये निशान वैसे तो हथेली के किसी भी हिस्से पर बन सकता है और हर हिस्से पर ये शुभ ही होता है लेकिन फिर भी कुछ हिस्से ऐसे होते है, जहां अगर ये निशान बनता है तो और भी अधिक शुभ होता है | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |


अगर आपको हथेली में बन रही मछली की आकृति से कोई रेखा कलाई पर मौजूद किसी भी रेखा से मिलती है, तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको विदेश से कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है |

प्राचीन हस्तरेखा शास्त्रियों के अनुसार किसी स्त्री की हथेली में मौजूद मछली का निशान इस बात की ओर इशारा करता है कि महिला का पति बहुत ही धनवान होगा |

यह रेखा मत्स्य रेखा भी कहलाती है, यह किसी गुड लक से कम नहीं है, ऐसे निशान वाले लोगो के काम आसानी से सफल हो जाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर