Category Archives:  Spiritual

इन 5 प्रकार के लोगो पर रहती है शनिदेव कुद्रष्टि, कही आप तो नहीं ऐसे लोगो में शामिल...जानिए

Nov 08 2019

Posted By:  Sanjay

शनिदेव को  न्याय का देवता कहा जाता है जिन लोगों के ऊपर शनिदेव की कृपा द्रष्टि होती है उन लोगो के जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती है और जिन लोगो से शनिदेव नाराज रहते है या जिनके ऊपर शनिदेव की कुद्रष्टि रहती है उन लोगो के जीवन से परेशानिया जाने का नाम तक नहीं लेती है | आज हम आपको 5 ऐसे लोगो के बारें में बताने वाले है जिनसे शनिदेव नाराज रहते है | ऐसे लोगो को अपने जीवन में शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है और उनको जीवनभर परेशानिया  झेलनी पड़ती है | वो लोग कौन कौन से है आईये जानते है उनके बारें में...


ऐसे 5 प्रकार के लोगो पर रहती है शनिदेव की कुद्रष्टि 

1 . बेईमान लोग 
शनिदेव महाराज को बेईमान प्रवृति के लोग बिलकुल भी पसंद नहीं है | कुछ लोग ऐसे होते है की अपने स्वार्थ के लिए दूसरो को धोखा देते है उनके साथ बेईमानी करते है ऐसे लोग शनिदेव महाराज को बिलकुल भी पसंद नहीं आते है | लेकिन इन लोगो को ये पता नहीं होता है आप जैसा कर्म कर रहे है आपको वैसा ही फल मिलेगा | शनिदेव ऐसे लोगो पर अपनी द्रष्टि बनाये रखते है और समय आने पर ऐसे लोगो को उनके कर्मो का फल देते है | 



2 . अत्याचारी लोग 
जो लोग बच्चे, बूढ़े, और महिलाओं पर अत्याचार करते है वो लोग अपने जीवन में कभी भी सुखी नहीं रहते है | दूसरो को सताने वाले कभी भी खुद चैन से नहीं बैठते है | ऐसे लोगो पर शनिदेव की कुद्रष्टि बनी रहती है और इन  लोगो को शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है | इसलिए अपने जीवन में सिर्फ अच्छे काम ही करें, कभी किसी को न सताए और हमेशा दूसरो का सम्मान करें |


3 . गन्दी सोच वाले लोग 
जो लोग अपने दिमाग में हमेशा गन्दी सोच रखते है | महिलाओं को गंदी गंदी नजरो से देखते है और किसी भी धार्मिक स्थल पर महिलाओं को अपनी गंदी नजरो से देखते है ऐसे लोगो से शनिदेव बहुत नाराज होते है | ऐसे लोगो को शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है इसलिए आप जब भी मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर जाए तो अपनी सोच और मन को हमेशा साफ़ सुथरा रखे और किसी के बारें में गलत और गंदे विचार न लाए |

4 . भगवान के बारें में उल्टा सीधा बोलने वाले लोग 
परेशानिया हर किसी के जीवन में आती है इसलिए हमें उन परेशानियों के लिए भगवान के बारे में गलत विचार प्रकट नहीं करने चाहिए | भगवान की पूजा अराधना करके भगवान से उन परेशानियों को दूर करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए | लेकिन कुछ लोग भगवान के बारें में गलत बोलते है ऐसे लोगो को शनिदेव महाराज के प्रकोप का सामना करना पड़ता है और उनको जीवनभर परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

5 . मांस, मदिरा का सेवन करने वाले लोग 
जो लोग मांस, मदिरा का सेवन करके भगवान के दरवार में जाते है या पूजा पाठ में शामिल होते है या शनिवार के दिन इन चीजों का सेवन करते है ऐसे लोगो से शनिदेव महाराज नाराज होते है और इन लोगो को शनिदेव की कुद्रष्टि का सामना करना पड़ता है | इसलिए इन चीजों का सेवन करते समय इन बातो का विशेष ध्यान रखे और इन चीजों का सेवन करने के बाद कभी भी धार्मिक स्थल पर न जाए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर