Category Archives:  Spiritual

भारत के 3 चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए इनका रहस्य...

Nov 09 2019

Posted By:  Sanjay

हमारे भारत देश में सभी धर्मो के लोग निवास करते है लेकिन हिन्दू के लोगो की संख्या सबसे ज्यादा है | हिन्दू धर्म में देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है | हमारे देश में हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के ऐसे कई हजारो मंदिर है जो अपने चमत्कार के कारण बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है | कुछ मंदिरो के रहस्य तो अभी तक सुलझ ही नहीं पाए है | आज हम आपको भारत के ऐसे ही 3 मंदिरो के बारें में बताएंगे जो अपने चमत्कार और रहस्य के कारण बहुत प्रसिद्ध है | आइये जानते है उन मंदिरो के बारें में...


भारत के 3 रहस्यमयी मंदिर 



1 . तिरुपति बालाजी, तरुमाला आँध्रप्रदेश 


तिरुपति बालाजी का ये मंदिर भगवान वैंकटेश और गोविंदा के नाम से जाना जाता है | ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर की उत्पत्ति वैष्णव सम्प्रदाय ने की है | ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर में जो तिरुपति जी की मूर्ति बाल है असली है बेहद मुलायम है | यदि आप इस मूर्ति से कान लगाकर सुनते है तो आपको समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई देगी जिसके कारण मूर्ति पर हमेशा नमी बनी रहती है | 

2 . काल भैरव मंदिर, उज्जैन - मध्यप्रदेश 


काल भैरव का ये मंदिर मध्यप्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित  है | वैसे तो सभी मंदिरो में प्रसाद चढ़ाया जाता है मगर इस मंदिर में शराब चढाई जाती है | इस मंदिर के बारें में ऐसा कहा जाता है की जैसे ही प्याला मूर्ति के मुख पर लगाया जाता है प्याला खाली हो जाता है | पता नहीं इस प्याले से शराब कहा चली जाती है इस रहस्य का पता अभी तक नहीं चल पाया है | भगवान काल भैरव को उज्जैन का सेनापति भी कहा जाता है |

3 . जगन्नाथ मंदिर, पूरी - उड़ीसा 


ये मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है | ये भारत के चार धामों में से एक है | इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है | इस मंदिर के शिखर पर एक झंडा लगा हुआ है और इस झंडे की ख़ास बात ये है की ये झंडा हमेशा विपरीत दिशा की तरफ ही लहराता है और एक सुदर्शन चक्र भी लगा हुआ है जिसे किसी भी स्थान से देखा जाए तो वो हमेशा हमारे सामने ही दिखाई देता है | इस मंदिर में प्रसाद लकड़ी जलाकर ही पकाया आता है और सात बर्तन एक के ऊपर एक रखकर बनाया जाता है लेकिन सबसे आश्चर्य की बात ये है की सबसे ऊपर वाले बर्तन का प्रसाद सबसे पहले पकता है | मंदिर के गुंबज की छाया भी जमीन पर दिखाई नहीं देती है और मंदिर के गुंबज के ऊपर या अगल बगल भी कोई पक्षी नहीं उड़ता है | ये सभी चमत्कार हम लोगो के लिए आज भी रहस्य बने हुए है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर