Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 नवम्बर 2019 : इन 5 राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल.....

Nov 09 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज दिन आपके लिए अच्छा रहेगा | आप बुजुर्गो की सेवा करने में आज दिन गुजार सकते है | आज कुछ लोग आपके काम से प्रभावित हो सकते है | आज के दिन आने वाले कई बदलाव आपके लिए शुभ साबित होंगे | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे | आज घर में किसी सदस्य के लिए गिफ्ट ले सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज भाग्य का पूरा साथ बना रहेगा | आज आपके हाथ कुछ महत्वपूर्ण अवसर लग सकते है, इन्हे हाथ से ना जाने दे | आज दिन आपके व्यवसाय को प्रगति मिलेगी | आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है | आप कहीं घूमने जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज कोई पुराना दोस्त आपके घर आ सकता है | किसी जरुरी काम की वजह से आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी | माता पिता का साथ बना रहेगा | किसी ख़ास मामले में पिता की सलाह मिल सकती है | आज दिन सफलता भरा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप नए व्यवसाय को आरम्भ करने के बारे में विचार कर सकते है | नौकरीपेशा जातक अपने काम की वजह से थकान महसूस कर सकते है | किसी की सुनी सुनाई बातो पर विश्वास ना करे | ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार स्थापित करने में सक्षम होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | किसी ख़ास निर्णय को आज ले सकते है | आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | इस शुभ समाचार से आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | आज के दिन आप किसी को अपने मन की बात ना बताये, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है | परिवार के साथ वक्त बीता पाएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आप आज अपनी परफॉरमेंस में सुधार लाने के बारे में सोच सकते है | आज आप कुछ धर्म से जुड़े काम कर सकते है | किसी पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है, जहाँ आपके कपड़ो की तारीफ लोग कर सकते है | व्यापार में आप अचानक तरक्की मह्सूस करेंगे | प्रेम संबंधो में मधुरता आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी ख़ास काम में आज दोस्त आपकी मदद कर सकते है | आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | ये मुलाकात आपको व्यवसाय के कुछ नए आइडियाज दे सकती है | आज आप अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करे | जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधारने का दिन है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | आप आज किसी चीज का दान कर सकते है | इससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे | आज ऑफिस में मीटिंग में आपको अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है | आप आत्मविश्वास से काम ले, आपको सफलता जरूर मिलेगी | जीवनसाथी के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | इससे आप कई काम आसानी से कर पाएंगे | आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, इससे आपको लाभ होगा | परिवार में सामंजस्य लाने में आप सफल होंगे | बच्चो के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको कई काम निपटने पड़ सकते है, जिससे आप थोडा बोझ महसूस कर सकते है | आज आप कोई ऐसा काम कर सकते है, जो आपकी दिनचर्या में शामिल नहीं है | आपके लिए अच्छा यह होगा कि आप अपने काम की टेंशन को पारिवारिक बातो में शामिल ना करे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर में किसी कार्यक्रम के आयोजन के बारे में बातचीत कर सकते है | आज आपके घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा | किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का मौका मिल सकता है, इसका आपको भविष्य में खूब फायदा होने वाला है | प्रेम संबंध मधुर होंगे |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी, जूनियर आपसे किसी काम में मदद ले सकते है | सरकारी काम में आप किसी जानकार की मदद ले सकते है | आपका काम आसानी से हो जायेगा | इस राशि की महिलाये आज के दिन खरीददारी कर सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर