Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 नवम्बर 2019 : इन 5 राशियों की जिंदगी में नया सवेरा लेकर आया है सोमवार, जानिए अपनी राशि का हाल....

Nov 10 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बीते दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा | आज ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे, आज आप उनके सामने अपनी बात रख सकते है | राजनीति से ताल्लुक रखने वाले लोगो को आज किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है | स्वास्थय एकदम ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आप बच्चो के साथ वक़्त बीता सकते है | आप आज खरीददारी कर सकते है | परिवार में तालमेल बना रहेगा | व्यापार में आपको लाभ होगा | किसी नए समझौते को करना पड़ सकता है | आज के दिन आप जंक फ़ूड से दूरी बना कर रखे, स्वास्थ्य पर असर डाल सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके लिए दिन कुछ नयापन लेकर आया है | आज आप कई काम एक साथ निपटाने में सफल होंगे | हालाँकि थोड़ी परेशानी हो सकती है | लेकिन आप सफल होंगे | आज करियर से जुड़े कामो में आप सफल होंगे | जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप आज कुछ खरीदने के बारे में सोच सकते है | कार्यक्षेत्र पर आपके सहकर्मी आपसे अच्छा व्यवहार करेंगे | किसी काम में आपकी मदद ले सकते है | आज के दोस्तों से होने वाली मुलाकात फायदेमंद साबित होंगी | धार्मिक स्थान पर जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन आपके अनुकूल रहेगा | आप किसी ख़ास निर्णय में दोस्तों की मदद ले सकते है | माता पिता का साथ बना रहेगा | आज आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है | नए व्यापार को आरम्भ करने के बारे में विचार कर रहे है तो आपको आज नए अवसर मिलने वाले है | साथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप किसी पुराने काम को करने को लेकर एक्टिव रहेंगे | घर के किसी काम में आपको सहायता करनी पड़ सकती है | आज के दिन किसी समारोह में जाना आपको लाभ देगा, इससे आपकी पहचान बढ़ेगी | आपके पॉजिटिव व्यवहार से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | जो लोग नए व्यापार को आरम्भ करने के बारे में सोच रहे है, वे अपने जीवनसाथी के साथ इस बारे में बातचीत जरूर करे | दोस्त के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आज आप अपने पैसो का अधिक ध्यान रखे, लेनदेन में भी पूरी सावधानी बरते | ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है, जिससे आपकी तरक्की में भी वृद्धि होगी | आपके प्रेम संबंधो में नयी खुशियां आएगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन धार्मिक कार्यो में गुजर सकता है | परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | संगीत क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते  है | विवाहितो के लिए दिन अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप अपने काम में अधिक व्यस्त रह सकते है | ऑफिस में काम का भार बढ़ने के कारण आप कुछ चीजों से वंचित रह सकते है | आपकी स्थिति में मजबूती आएगी | आज घर में रिश्तेदार आ सकते है | अविवाहितों के लिए आज विवाह प्रस्ताव आ सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन अनुकूल रहने वाला है | आज के दिन शॉपिंग करने का आपको फायदा होगा, कोई ऑफर मिल सकता है | धनलाभ के अवसर प्राप्त होने वाले है | ऑफिस में आपके कार्य की तारीफ होगी | किसी ख़ास मसले में पिताजी की मदद मिल सकती है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मिठास लाने की कोशिश करे |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन शानदार रहेगा | सामाजिक कामो की ओर आप थोड़े अधिक झुके रहेंगे | शाम को मित्रों के साथ समय बिता सकेंगे इससे आप अच्छा महसूस करेंगे | वैवाहिक जीवन में चल रही समस्त परेशानियाँ शीघ्र ही समाप्त होने वाली है | आप अपनी तरफ से रिश्तो में मिठास लाने की कोशिश करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर