Category Archives:  Spiritual

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा...जानिए

Nov 11 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म में बहुत सारे देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है | हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है | माता लक्ष्मी जिन लोगो के ऊपर मेहरबान रहती है उनकी जिंदगी में कभी भी सुख समृद्धि, धन संपत्ति की कमी नहीं आती है | 12 नवंबर 2019 के दिन कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है ये दिन देवी देवताओं के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है | इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और अपने भक्तो की सभी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करती है | आज हम आपको कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताने वाले है यदि आप इन उपायों को करते है तो माता लक्ष्मी आपसे अति प्रसन्न होगी और आपकी सभी परेशानियों को दूर कर देंगी...


कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय 



* मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी पीपल के पेड़ पर निवास करती है | यदि इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते है तो पीपल के पड़ पर मीठा जल या दूध अर्पित करें | ऐसा करने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है |


* कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीब लोगो को चावल का दान करने से चंद्र ग्रह के दोष और इसके प्रभाव से मिलने वाले बुरे परिणामो से मुक्ति पायी जा सकती सकती है |

* कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद और गंगाजल चढाने से महादेव अति प्रसन्न होते है और अपने भक्तो की सभी मुरादों को जरूर पूरा करते है |

* कार्तिक पूर्णिमा के दिन यदि कोई व्यक्ति अपने घर के मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तो का तोरण लगाता है तो इससे घर की सभी परेशानिया दूर रहती है |

* कार्तिक पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा के उदय होने के बाद खीर में मिश्री और गंगाजल मिलाकर धन की देवी माता लक्ष्मी को भोग लगाने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है |


* यदि आप अपने घर में सुख समृद्धि और खुशियों का वास करना चाहते है तो आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली जरूर बनाइये | इस उपाय को करने से सभी नवग्रह शांत हो जाते है और आपके ऊपर पड़ने वाले नव ग्रहो का बुरा प्रभाव समाप्त हो जायेगा और जीवन में खुशियों का आगवन होगा |

ये जो उपाय ऊपर बताये गए है ये बहुत ही साधारण से लेकिन प्रभावशली उपाय है | यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन उपायों में से यदि कोई सा भी उपाय आप करते हो तो माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएँगी और आपके जीवन में सुख समृद्धि, धन संपत्ति का आगवन होगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर