Category Archives:  Spiritual

भगवान शिवजी का चमत्कारी उपाय, आती है खुशियाँ, मिलता है सभी परेशानियों से छुटकारा...

Nov 11 2019

Posted By:  Sanjay

हर व्यक्ति के जीवन में दुःख और सुख दोनों आते है | हर मनुष्य का जीवन सुख और दुःख दोनों से भरा है | मगर कभी कभी ऐसा होता है की किसी व्यक्ति के जीवन में दुःख आ तो जाते है मगर जाने का नाम तक नहीं लेते है इस स्थिति में उस व्यक्ति के जीवन में दुःख ही दुःख हो जाते है और खुशियों का नाम निशान तक मिट जाता है | ऐसे समय में हमें सिर्फ भगवान ही याद आते है क्योंकि भगवान चाहे तो हमारे दुखो को पलभर में दूर कर सकते है |


आज हम आपको भगवान शिवजी का एक ख़ास उपाय बताने वाले है यदि आप इस उपाय को विधि विधान पूर्वक करते है तो आपके जीवन में कभी भी दुःख नहीं आएंगे और भगवान शिव की कृपा से आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाएगी | ये तो आप सभी लोग जानते ही है की सभी देवी देवताओं में भगवान शिव सबसे शक्तिशाली है देवता है और जो भी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न कर लेता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते है | यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है तो इस उपाय को एक बार जरूर करें...

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय 



आप ऐसा करें सोमवार के दिन सुबह जल्दी, सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान कर ले | स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण कर ले और पूजा की तैयारी शुरू कर दें | पूजा की सामग्री में आप - कच्चा नारियल, सुपारी, गेंहू, सिक्का और पूजा का धागा ले | आप सबसे पहले भगवान शिवजी के सामने घी का दीपक जलाये और उसके बाद आप एक लाल कपडा ले और उसके ऊपर गेंहू की ढेरी बना लें | उस ढेरी के ऊपर आप एक सिक्का रखे और और उस सिक्के के ऊपर सुपारी रख दें और बगल में  नारियल को रख दें इस नारियल के ऊपर आप पूजा का धागा बांध लें | अब भगवान शिवजी की आरती करना स्टार्ट कर दें |


आरती करने के बाद आप भगवान शिवजी के सामने अपनी सभी समस्याएं रखे और भगवान से प्रार्थना करें | नारियल का धागा निकालकर इसे अपने हाथ पर बांध लें इससे आपका भाग्य प्रबल रहेगा और मुसीबते आपसे कोसो दूर रहेंगी | नारियल को आप फोड़कर अपने परिवार के सदस्यों को खिला दें | ऐसा करने से आपके परिवार में शांति रहेगी और आपको कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी | जो गेंहू आपने पूजा में इस्तेमाल किये थे उनके साथ और गेंहू मिलाकर के पिसवाकर आटा बनवा ले | इस आटे की पहली रोटी आप गाय के नाम की जरूर बनाये और उसे गाय को खिलाना न भूले |

यदि आप इस उपाय को विधि विधान पूर्वक करेंगे तो आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जायेंगे और आपको कभी भी दुखो  का सामना नहीं करना पड़ेगा | ये उपाय आप प्रत्येक महीने में कम से कम एक बार जरूर करें | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर