Category Archives:  Spiritual

कार्तिक पूर्णिमा पर हो रहा तीन ग्रहो का योग, इस दिन इन उपायों को करने से होती है शुभ फल की प्राप्ति...

Nov 11 2019

Posted By:  Sanjay

मंगलवार 12 नवंबर 2019 को कार्तिक पूर्णिमा है और इसी दिन गुरुनानक जयंती भी है | कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक माह के स्नान भी समाप्त हो जायेंगे | कार्तिक पूर्णिमा पर तुला राशि में सूर्य, मंगल और बुध रहेंगे | कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक राशि में इन तीनो का योग होने के कारण पूर्णिमा शुभ और फलदायक रहेगी |


सर्वार्थ सिद्धि योग 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा | ये योग 12 नवंबर की रात 9:17 से शुरू होगा और 13 नवंबर की रात तक रहेगा | इस  योग में जो भी शुभ कार्य किये जाते है वो जल्दी सफल होतें है | यदि आप कोई नया कार्य स्टार्ट करना चाहते है तो इसी योग में स्टार्ट करें बहुत ज्यादा शुभ रहेगा |

* कार्तिक पूर्णिमा के दिन हिन्दू धर्म में पवित्र  नदियों  में स्नान करने की भी परंपरा है | ये कार्तिक मास का अंतिम दिन है कई लोग इस दिन नदी में स्नान करते है | इस दिन स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है | इस  दिन  दान पुण्य करने का भी विशष  महत्त्व है |



* कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल भी चढ़ाना चाहिए | जल चढ़ाते समय तांबे के लोटे का प्रयोग करें और जल चढ़ाते समय " ॐ सूर्याय नमः " मंत्र का जाप करना चाहिए | 

* इस दिन सत्यनाराण की कथा सुनने की भी विशेष परंपरा है | कई लोग इस दिन सत्यनारायण की कथा भी करवाते है | कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान को हलवा का भोग भी लगाना चाहिए |

* कार्तिक पूर्णिमा के दिन याद रहे तुलसी के पास दीपक जरूर जलाये और तुलसी की परिक्रमा करें | इस बात का विशेष ध्यान रखें की शाम के समय तुलसी को हाथ नहीं लगाना चाहिए |

* कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का भी पाठ कर सकते है या आप सुन्दर कांड का भी पाठ कर सकते है | ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है और एकाग्रता में वृद्धि होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर