Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 नवम्बर 2019 : आज का दिन मिथुन राशि के लिए सौभाग्य लेकर आया है, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 11 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप कोई पुस्तक पढ़ सकते है | इस राशि के जो जातक व्यापार के कार्य से जुड़े हुए है, उन्हें शीघ्र ही लाभ प्राप्त होगा | परिवार के साथ आज अच्छा समय बीता सकेंगे | अगर आप यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे है तो जरुरी सामान ले जाना ना भूले, जरूरत पड़ सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन शानदार रहेगा | परिवार के सदस्य किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद लगा सकते है | आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे | आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा | जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते है, इससे आपके रिश्तो में मजबूती आएगी | माता पिता का आशीर्वाद ले |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | आज आपको कुछ नया सिखने को मिल सकता है | किसी ख़ास काम में आपको भाई बहन की मदद मिल सकती है | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग भरा व्यवहार आपको प्रसन्न कर सकता है | आज दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने से ख़ुशी महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपके लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है | इस राशि के जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे है, उन्हें जल्द ही नए अवसर मिलने वाले है | कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारीयों से किसी काम में सहयोग मिल सकता है | भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है | जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े है, उन्हें किसी ख़ास पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है | वहां आपकी मुलाकात नए लोगो से होगी | कपडा व्यापारियों के लिए आज दिन बेहद शुभ है, जल्द ही आपको लाभ होने वाला है | आपके अजीब व्यवहार की वजह से जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका पूरा दिन खुशियों से भरा रहेगा | जल्द ही आपको कोई नया शुभ समाचार मिलने वाला है | आप आज ऊर्जावान महसूस करेंगे | आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | इस राशि के छात्रों को आज करियर से जुडी नयी सम्भावनाएं मिलने वाली है | लोगो का ध्यान आपकी तरह रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र में भविष्य में मिलने वाली तरक्की में कोई अड़चन आ सकती है, आपको समझदारी से काम लेना होगा | कुछ लोग आपकी प्रतिष्ठा को पहुंचने की कोशिश कर सकते है, ऐसे लोगो से दूसरी बना कर रखे | आपका वैवाहिक जीवन रंगो से भरा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन आपके अनुकूल रहने वाला है | अगर आप परिवार के साथ वक़्त बिताना चाहते है, तो आज का दिन बेहद शुभ है | व्यवसाय में थोड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है, लेकिन ये स्थिति अधिक समय के लिए नहीं रहेगी | संतान पक्ष से जुडी परेशानी समाप्त होंगी | धर्म कर्म के कामो की ओर आकर्षित हो सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप दोस्तों के साथ समय बीता सकते है | घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम करने के बारे में विचार कर सकते है | घर के कामो में आप अपना योगदान दे सकते है | किसी अनजान की मदद करने से आप ख़ुशी महसूस करेंगे | वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा, इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन छात्रों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है | आप नए विषयो की पढाई करने के बारे में विचार कर रहे है, तो दिन शुभ है | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते है | आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने की जरूरत है, ये आपके बिगड़ते रिश्तो में नयापन लाने में मदद करेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप धार्मिक कार्यो की ओर आकर्षित रहेंगे | आप दोस्तों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | समाज में आपके पूर्व में किये गए कामो की तारीफ होगी | परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा | आज रिश्तेदारों के साथ बिगड़े रिश्तो को सँवारने का दिन है | जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते है |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप रचनात्मक कार्यो की ओर आकर्षित हो सकते है | आप आज कार्यक्षेत्र पर अपने सहकर्मियों की मदद कर सकते है | आपका सकारात्मक व्यवहार आपकी प्रशंसा की वजह बनेगा | विवाहित लोगो के लिए आज दिन प्रेमभरा रहेगा, कहीं घूमने जा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर