Category Archives:  News

इस देश में महिलाये यह चीज पहनकर नहीं कर सकती नौकरी, जानकर हैरान रह......

Nov 12 2019

Posted By:  Sunny

देश विदेश में ऐसी कई कम्पनियाँ है जिनके नियम कायदे बहुत ही अलग है और रोचक है | अक्सर आपने देखा होगा कि दफ्तर में काम करने वाले लोगो को या फिर जिनकी नजरे कमजोर हो जाती है उन्हें चश्मा लगाने की जरूरत पड़ती है | लेकिन इस जरूरत को परे रखते हुए एक देश ऐसा है, जहाँ की कंपनियों ने महिलाओं के चश्मा लगाने पर रोक लगा दी है |




दरअसल जापान की कई कंपनियों ने महिला कर्मचरियों के कार्यस्थल पर चश्मा पहनने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और वहीँ कुछ कंपनियों ने अपनी महिला कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह मेकअप कर के ही ऑफिस आये और साथ ही अपना वजन भी कम करे | 


इसके पीछे कंपनियों का मानना है कि कार्यस्थल पर चश्मा लगाने के कारण उनकी सुंदरता पर प्रभाव पड़ता है, जिसका उनके क्लाइंट्स पर गलत असर पड़ता है और इसी वजह से उनकी कंपनी का कारोबार भी प्रभावित होता है |

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब जापान की कंपनियों ने अजीबोगरीब नियम लागु किया है इससे पहले भी एक कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए हाई हील्स पहनना अनिवार्य कर दिया था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर