Category Archives:  Spiritual

पूजा करते समय जरूर करें ये 10 काम, बहुत जल्दी प्रसन्न होंगे भगवान, होगा धनलाभ, पूर्ण करेंगे सारी मनोकामनाएं...

Nov 12 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म में लोग देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ करते है | लोग अपने घरो या मंदिरो में सुबह और शाम के समय पूजा करते है | पूजा अर्चना करने से देवी देवता बहुत जल्दी प्रसन्न होते है | पूजा करते समय कुछ नियमो का पालन करना चाहिए और विधि विधान पूर्वक पूजा करनी चाहिए | आज हम आपको कुछ बातें या नियम ऐसे बताएँगे जब भी आप पूजा करें तो इन बातो को ध्यान में रखकर ही पूजा करें | भगवान आपसे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जायेंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देंगे | वो बातें कौन कौन सी है आइये जानते है उनके बारें में...


पूजा के दौरान रखें इन 10 बातों का विशेष ध्यान 



1 . पूजा प्रारम्भ करने से पहले आप पूजा घर की अच्छे से साफ़ सफाई जरूर कर ले क्योंकि जहाँ साफ़ सफाई होती है भगवान वही निवास करते है और जहा गंदगी होती है भगवान वहां निवास नहीं करते है | इसलिए पूजा के दौरान साफ़ सफाई का विशेष ख्याल  रखें |

2 . पूजा करते समय आप अपने दिमाग को शांत और स्थिर रखें | पूजा करते समय मन में किसी भी प्रकार के गलत या बुरे विचार नहीं चलने चाहिए तभी आप भगवान को अपनी पूजा अर्चना से प्रसन्न कर पाएंगे |

3 . जब भी आप पूजा करें तो पूजा के दौरान दो दीपक जरूर जलाए | पहला दीपक आप आरती करने के लिए इस्तेमाल करें जबकि दूसरे दीपक को आप भगवान के सामने जलने दें | दोनों दीपको को आप घी से ही जलाए | हनुमान जी और शनिदेव महाराज की पूजा में आप तेल के दीपक का इस्तेमाल करें |


4 . पूजा के दौरान आप कुमकुम और चावल का जरूर इस्तेमाल करें और साथ ही चन्दन का टीका भी लगाए इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है |

5 . जहां आप पूजा कर रहे है वहां आप नीचे स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाए | स्वास्तिक का चिह्न बनाने से वहां का माहौल सकारात्मक बनता है और सभी नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती है |


6 . पूजा और आरती करने के बाद आप भगवान को प्रसाद जरूर चढ़ाये | प्रसाद चढ़ाने से भगवान जी बहुत प्रसन्न होतें है | भगवान के प्रसाद को परिवार के सभी सदस्यों को जरूर खिलाए इससे परिवार में खुशियों का माहौल रहता है | लड़ाई झगडे नहीं होते है और घर में शांति बनी रहती है |

7 . पजा करते समय पूजा घर में आप एक कलश, शंख, घंटी जैसी चीजे जरूर रखें | इन चीजों के अलावा आप पूजाघर में मोर पंख और पूजा सुपारी भी रख सकते है |

8 . पूजा पाठ करने से पहले आप स्नान जरूर कर ले | यदि आप स्नान करने के बाद शौच जाते है तो आप दुवारा स्नान करने के बाद ही पूजा में बैठे और उसके बाद ही पूजा प्रारम्भ करें |

9 . जब आप आरती करें तो पूजा की थाली को दाहिनी ओर मतलब की घडी की दिशा में घुमाना चाहिए | बायीं ओर घुमाकर आरती करना गलत है |


10 . पूजा करने के बाद आप भगवान के चरणों में अपना माथा टेकना न भूले |

अब जब भी अगली बार पूजा करें तो इन बातो का विशेष ख्याल रखें | आपकी पूजा तभी सफल होगी ओर भगवान जी आपकी पूजा से प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण कर देंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर