Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 नवम्बर 2019 : मेष राशि वालो को होगा धनलाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Nov 13 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आज आपको अटका हुआ प्राप्त होने वाला है | कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम में सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है | आप दोस्त के साथ किसी काम को करने के बारे में सोच सकते है, जो भविष्य में धनलाभ देगा | भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप किसी पुरानी योजना पर काम कर सकते है | घर में मेहमान आ सकते है, इससे घर में रौनक बनी रहेगी | नौकरीपेशा जातको को तरक्की के नए अवसर मिलने वाले है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है | पत्नी के साथ किसी खास विषय पर चर्चा कर सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन कुछ नए लोगो से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप उनसे नए व्यवहार स्थापित करेंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | व्यवसाय में विरोधी आपको टक्कर दे सकते है | शाम को बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आज काम का अधिक भार रहेगा, किसी भी काम में जल्दबाजी करना मुश्किल में डाल सकता है | रिश्तेदारों के साथ बिगड़ते संबंधो को आपको सुधारने की जरुरत है | परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन घूमने में बीत सकता है | नौकरीपेशा जातको को कुछ नए ऑफर मिल सकते है | व्यापारी वर्ग को लाभ होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी | दिनचर्या में आप कुछ बदलाव ला सकते है | धार्मिक काम में शामिल होकर आप अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में मिठास रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अचानक धनलाभ होने की स्थिति बन रही है, आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है | आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | ये आपके कई कामो में मदद करेगा | भविष्य को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते है | जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन थकान भरा रहेगा | ऑफिस में काम के अधिक भार के कारण आप थकान महसूस कर सकते है | आपके सोचे हुए काम समय पर पुरे हो जायेंगे | आपको अपने खर्चो पर ध्यान देने की आवश्यकता है | शेयर मार्किट में निवेश करना चाहते है तो अनुभवी की मदद लेना फायदेमंद रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, उससे आप प्रसन्न हो उठेंगे | समाज के कुछ लोग आपसे किसी ख़ास बात के लिए राय ले सकते है | ऑफिस में आज कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में आ सकता है | जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए आज दिन शुभ है | आज का दिन विवाहितो के लिए उत्तम है | आज के दिन आप कुछ ख़ास लोगो से उम्मीद लगा सकते है, आपको उनसे समय पर मदद मिल जाएगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा | कई दिनों से जिस समस्या से परेशान थे, उसका हल शीघ्र ही मिलने वाला है | आज आपके सीनियर आपसे प्रसन्न रहेंगे, आपकी मदद के लिए वे आगे आ सकते है | परिवार के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | जीवनसाथी आपकी भावनाओ का सम्मान करेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आज आपके कई काम समय पर पुरे हो जायेंगे | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | छात्रों के लिए आज सफलता भरा दिन रहेगा | आपका उदार व्यवहार लोगो को पसंद आएगा | कुछ नए लोगो से होने वाली मुलाकात का फायदा आपको भविष्य में मिलेगा |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज ऑफिस में उच्च अधिकारीयों से बात करते समय आपको अपने हावभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है | व्यापार के क्षेत्र में आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर