Category Archives:  Spiritual

गरुण पुराणः ऐसे लोगो के पास नहीं ठहरता पैसा, हमेशा रहती है पैसो की कमी, आती है गरीबी और दरिद्रता...

Nov 13 2019

Posted By:  Sanjay

कई बार आपने ऐसे कई लोगो को भी देखा होगा जो काफी मेहनत करते है फिर भी उतना धन एकत्रित नहीं कर पाते है जितना वो करना चाहते है | ऐसे लोग जाने अनजाने में कुछ ऐसे कार्य कर देते है जिनके कारण वो अपने कार्यो में सफल नहीं हो पाते है जब उन्हें इन बातो का पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है | आपने कई सारे ऐसे लोगो को देखा होगा जो काफी मेहनत करते है फिर भी उनको मनमुताबिक नौकरी नहीं मिल पाती है या वो इतना पैसा नहीं कमा पाते है जितना वो कामना चाहते है | गरुण पुराण के अनुसार आज हम आपको कुछ लोगो की उन गलतियों के बारें में बताएँगे जिन्हे लोग जाने अनजाने में कर जाते है जिसके कारण उन्हें जीवन में कई असफलताओं का सामना करना पड़ता है |


गरुण पुराण के अनुसार ज्यादातर लोग होतें है इन गलतियों के कारण गरीब 



गंदे वस्त्रो को पहनना 


गरुण पुराण के अनुसार जो व्यक्ति गंदे वस्त्रो को पहनते है साफ़ सुथरे वस्त्रो को नहीं पहनते है उन लोगो के पास लक्ष्मी कभी भी नहीं ठहरती है | इन लोगो के पास पैसा आता तो है मगर ज्यादा दिनों तक टिकता नहीं है |

गलत खान पान 


गरुण पुराण में मनुष्य की असफलता के पीछे का कारण गलत खान पान को भी बताया गया है | पुराण में बताया गया है की जो व्यक्ति गलत खान पान करता है, संतुलित भोजन ग्रहण नहीं करता है उन्हें कई तरह की बीमारिया लग जाती है जिसके कारण वो अपने कार्यो को सही अंजाम नहीं दे पाते है और उन्हें असफलताओं का सामना करना पड़ता है |

आवश्यकता से अधिक खाना खाना 


कई लोग ऐसे होते है जो की आवश्यकता से अधिक खाना खा लेते है | ज्यादा खाना खाने से व्यक्ति को आलस्य आने लगता है और उसे काम करने का मन नहीं करता है | ऐसे लोगो से लक्ष्मी हमेशा दूर ही रहती है | जो लोग अधिक खाते है वो मेहनत करने से भी बचते है इसलिए हमेशा आवश्यकतानुसार ही खाना खाना चाहिए |

गंदे शरीर वाले 


जो व्यक्ति अपने शरीर को साफ़ सुथरा नहीं रखते है ऐसे लोगो का साथ माता लक्ष्मी छोड़ देती है | मनुष्य को अपने शरीर का पूर्ण ख्याल रखना चाहिए और अपने शरीर को साफ़ सुथरा रखना चाहिए |

चतुराई और नीतियों से करें काम 
जब भी आप सफलता की और बढ़ रहे होंगे तो कई लोग आपकी सफलता में रूकावट पैसा करना का प्रयास करेंगे | इसी तरह आपके बहुत सारे शत्रु भी बन सकते है इसलिए ऐसे लोगो का सामना बड़ी ही चतुराई और नीतियों से करना चाहिए ताकि आपके शत्रु आपको हानि न पहुंचा पाए | 

अभ्यास जारी न रखना 


मनुष्यो को हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए और जो कुछ उसने सीखा है उसका हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए और उसे मजबूत बनाना चाहिए | अभ्यास न करने के कारण ज्ञान धीरे धीरे नष्ट होने लग जाता है और पुराने ज्ञान के सहारे कभी भी सफलता हासिल नहीं की जा सकती है | इसलिए मनुष्य को हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए और जो कुछ वो सीखा है उसका उसे निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए कभी आप अपनी सफलता को हासिल कर पयोगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर