Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 नवम्बर 2019 : आज मीन राशि पर भारी रहेंगे ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 14 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा | आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे | समाज में आपके गुणों की तारीफ़ की जाएगी | यदि आप व्यवसाय में नया बदलाव लाने के बारे में सोच रहे है, तो यही समय उचित है | कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो को समारोह में जाने का मौका मिल सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन शानदार रहने वाला है | आप किसी ख़ास व्यक्ति से मिलने के लिए उत्साहित रह सकते है | ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | व्यापार में लाभ होगा | आज कुछ नए लोगो से मुलाकात हो सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन आप अपने मन की बात किसी से शेयर ना करे, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है | आज छात्रों के लिए दिन थोड़ा दिक्कत भरा रह सकता है, एकाग्रता में कमी महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, धैर्य से काम ले |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन आपके करियर में महत्वपूर्ण योगदान देगा | व्यापार में कुछ नए साझेदारों को जोड़ने से आप लाभ प्राप्त करेंगे | घर परिवार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ो की राय जरूर ले | कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है | तली भुनी चीजों से दूर रहे, स्वास्थय बिगाड़ सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन अच्छा रहेगा | व्यवसाय में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे व्यवसाय में लाभ होगा | आज के दिन छात्र कोई शुभ समाचार दे सकते है | माता पिता के साथ आपके संबंधो में मजबूती आएगी | आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आज प्रसन्न महसूस करेंगे | आज के दिन थोड़ी मेहनत में ही आपको सफलता मिल जाएगी | आपका कोई दोस्त किसी खास मुद्दे पर आपकी सलाह ले सकता है | कार्यक्षेत्र पर दिन अच्छा बीतेगा | लवमेट के साथ आज आप अच्छा समय बीता पाएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज कुछ कामो में आपको भाई बहन की मदद लेनी पड़ सकती है | आज किसी अनजान पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है, सावधानी से काम ले |आप दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती लाने के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने दोस्त के साथ मिलकर नए व्यापार को आरम्भ करने के बारे में सोच सकते है | आज आप आनंद महसूस करेंगे | घर में आने वाले रिश्तेदारों के साथ आप धैर्य से पेश आये, किसी बात पर अनबन हो सकती है | व्यापार की वजह से की गयी यात्रा आपके लिए फलदायी साबित होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा | समाज में आपका मान सम्मान बढेगा | परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते है | आपके सरकारी काम में आपको मदद मिल सकती है, इससे काम जल्दी पूरा  हो जायेगा | ऑफिस में काम के भार के कारण थकान महसूस कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आप दोस्तों के साथ समय बीता सकते है, इससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे | कई दिनों से जिस काम को नहीं कर पा रहे थे, उसमे सफलता मिलने वाली है | आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे | आपको अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम लाने की आवश्यकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज छात्रों के लिए भी दिन सफलता भरा रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा | आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी | आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते है, जिसकी आपको लम्बे समय से चाह थी | शाम को बच्चो के साथ घूमने जा सकते है |

 मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज के दिन नौकरीपेशा जातको को थोड़ी दिक्कत हो सकती है, सीनियर आपसे नाराज हो सकते है | आपको अपने काम में ध्यान देने की आवश्यकता है | घर पर आज कुछ मेहमान आ सकते है, आप इससे प्रसन्नता महसूस करेंगे | आपके घर की सुख शांति में वृद्धि होगी | जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर