Category Archives:  Spiritual

अयोध्या को बनाया जायेगा देश का सबसे बड़ा धर्म स्थल, इन योजनाओ को किया जायेगा लागू...

Nov 15 2019

Posted By:  Sanjay

9 नवंबर का दिन देश का एक ऐतिहासिक दिन था क्योंकि इस दिन देश के सबसे बड़े मुद्दे अयोध्या विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने  ख़त्म कर दिया और रामलला के हक़ मैं फैसला सुनाया | सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने के अंदर मंदिर बनवाने का आदेश भी जारी कर दिया है | यूपी सरकार राम मंदिर बनवाने के लिए योजनाए तैयार कर रही है | सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम कमेठी को अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया है | अयोध्या का ये फैसला सुप्रीम कोर्ट ने हिन्दू और मुस्लिम दोनों के पक्ष में सुनाया है | इस फैसले के ऊपर पूरी दुनिया की नजरे टिकी हुई थी | क्या अब अयोध्या देश का सबसे बड़ा धर्म स्थल बनेगा? ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है |

क्या अयोध्या अब बनेगा देश का सबसे बड़ा धर्म स्थल? 
जैसे ही राम मंदिर वाले मसले का फैसला राम मंदिर बनाने के पक्ष में सुनाया गया अयोध्या के तो भाग ही जाग गए | अयोध्या नगर निगम को अयोध्या का डेवलपमेंट करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है | अब अयोध्या नगर निगम अपने क्षेत्र का विस्तार करने की और कदम बढ़ाने जा रही है इसके लिए अयोध्या नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा है कि इससे सटे हुए 41 राजस्व गांव अयोध्या नगर निगम में ही शामिल किये जायेंगे | अयोध्या को धर्म नगरी विकसित करने के लिए बड़े स्तर पर प्लान बनाया जा रहा है | योगी सरकार की तो सिर्फ यदि कोशिश रहेगी कि अयोध्या को देश का सबसे बड़ा धर्म स्थल बनाया जाए | 



अयोध्या शहर के विकास के साथ साथ योगी सरकार की कोशिश रहेगी कि अयोध्या में अंतर्राष्टीय हवाईअड्डा बनाया जाए ताकि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ को रामनगरी पहुँचने में कोई असुविधा न हो | अगले साल राम नवमी तक इसकी शुरुआत करने की कोशिश की जा रही है | अयोध्या के मेयर राकेश उपाध्याय ने बताया कि सरकार अयोध्या को बड़े स्तर पर विकसित करने पर जो दे रही है | 


कुछ प्रमुख योजनाओं कि अगर बात की जाए तो अयोध्या में एक नया अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल बनाया जायेगा जहा से 3000 से 4000 बसे चलने की योजना बनायीं जाएगी | सूत्रों के अनुसार भगवान राम के जीवन पर आधारित 13 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को दी जाएगी | वाराणसी की तरह जी अयोध्या में भी सरयू नदी में क्रूज चलाया जायेगा | ये क्रूज श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या के अलग अलग स्थानों का दौरा कराएगा इतना ही नहीं इस धर्म नगरी में विदेशी पर्यटकों को देखते हुए फाइव स्टार होटल्स भी खोले जाएंगे | अगर देखा जाए तो केंद्र एवं राज्य सरकार भगवान श्री राम की जन्म भूमि को देश का सबसे बड़ा धर्म स्थल बनाने की कोशिश कर रही है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर