Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 नवम्बर 2019 : इन 5 राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 16 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज छात्रों को सभी परिणाम सकारात्मक मिलेंगे | घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा | आज आप किसी अनजान की मदद कर के अच्छा महसूस करेंगे | परिवार के साथ बात करके आप अपनी परेशानियों को सुलझा सकते है | जीवनसाथी के लिए दिन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके कई काम पुरे होने वाले है | आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे | आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी | आज कुछ खास लोगो से मुलाकात होने वाली है, जो आपके लिए मददगार साबित होंगे | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपके कुछ जरुरी काम अटक सकते है, आप सावधानी बरते | आज के दिन अनजान पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे | आस पड़ोस में किसी से अनबन हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा | आपको किसी भी प्रकार की मुसीबत से दूर रहने की कोशिश करनी होगी | व्यापार में आप अपनी समझदारी से लाभ कमाएंगे | परिवार के किसी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, आप इससे थोड़ी थकान महसूस कर सकते है | संतान से शुभ समाचार मिल सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी, ये आपकी उच्च अधिकारीयों को प्रसन्न कर सकती है | आप घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है | इस राशि के छात्र अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे | आपको काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | आज कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे है, तो उसके प्रति आज कदम उठाने के लिए अच्छा दिन है | जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | आज धनलाभ प्राप्ति के आसार बन रहे है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज दिन सामान्य रहेगा | आप आज बच्चो और रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते है | व्यापार के सिलसिले में की गयी यात्रा सफल होगी | आज किसी पर भी आप किसी चीज को लेकर दबाव ना बनाये | आज खर्चो में वृद्धि हो सकती है, आपको इनपर ध्यान देने की जरूरत है | लवमेट खुश रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको करियर से जुड़े कई मौके मिलने वाले है | आज आप अपने कई कार्य पुरे कर पाएंगे | पैसो के सिलसिले में आज उच्च अधिकारीयों से बात कर सकते है | आपको व्यापार की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | आपके जीवनसाथी की साथ रिश्तो में और भी मजबूती आएगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आप किसी भी नए काम में हाथ डालेंगे, वह आसानी से पूरा हो जायेगा | आप अपने किसी दोस्त से आर्थिक मदद ले सकते है | आज कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिससे आप थोडा दबाव महसूस कर सकते है | भाग्य का साथ रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन बढ़िया रहेगा | आप कई दिनों से जिस काम को पूरा करना चाह रहे थे, वो शीघ्र  ही पूरा होने वाला है | छात्रों के लिए आज का दिन उनके करियर में विशेष योगदान देगा | कारोबारियों को लाभ होगा | आप जीवन साथी के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप किसी दोस्त के साथ कुछ समय बीता सकते है | आप इससे प्रसन्नता महसूस करेंगे | आप आज तरोताजा महसूस करेंगे | आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए बहुत ही शुभ रहेगा | आप परिवार के साथ किसी समारोह में जा सकते है | आर्थिक स्थिति के बारे में विचार कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप अपने काम की वजह से व्यस्त रह सकते है | परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | किसी अनजान की बातो को दिल से ना लगाए | सरकारी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है | धनलाभ के नए स्त्रोत प्राप्त होने वाले है | आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी खुश होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर