Category Archives:  Spiritual

काल भैरव जयंती 2019 : इन उपायों को करने से सभी परेशानिया हो जाती है दूर, मिलता है धनलाभ...जानिए

Nov 17 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म की प्राचीन मान्यताओं के अनुसार काल भैरव जी को भगवान शिवजी का ही अवतार माना जाता है | जो भी भक्त काल भैरवजी की पूजा अर्चना करते है भगवान काल भैरव जी उसकी हर  परेशानी को दूर कर देते है और उसकी हर मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करते है | भैरव देवता के दो रूप माने गए है | बटुक भैरव अभय देने वाले और सौम्य रूप में मशहूर है और काल भैरव आपराधिक प्रवृत्तियों पर नियंत्र रखते है | बहुत भी भयानक दंड नायक के रूप में जाने जाते है | बहुत से लोग काल भैरव बाबा की पूजा अर्चना करते है | कालाष्टमी का दिन तंत्र मंत्र साधना के लिए बहुत श्रेष्ट माना जाना जाता है | 19 नवंबर 2019 के दिन काल भैरव जयंती है | कुछ उपाय ऐसे है यदि आप काल भैरव जयंती के दिन इन उपायों को करते है तो आपकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होंगी और आपको बहुत जल्दी धनलाभ प्राप्त होगा | वो उपाय कौन कौन से है आईये जानते है उनके बारें में...


काल भैरव जयंती के दिन मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए किये जाने वाले उपाय 



* भगवान काल भैरव को प्रसन्न करने से के लिए आप काल भैरव जयंती के दिन सुबह जल्दी स्नान कर ले और काल भैरव भगवान के मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना करें | भगवान काल भैरव को गुलाल, चावल, फूल, अबीर और सिंदूर अर्पित करना न भूले | भगवान काल भैरव जी को आप नीले रंग के फूल अर्पित करना न भूले | इस उपाय को करने से भगवान काल भैरव जी अति प्रसन्न होते है |


* भगवान काल भैरव जी को भगवान शिवजी का ही अवतार माना गया है इस दिन भगवान शिवजी की पूजा अर्चना करने से काल भैरव भगवान अति प्रसन्न होते है | मंदिर में शिवलिंग के ऊपर 21 बेलपत्र  के पत्तो पर "ओम नमः शिवाय" लिखकर अर्पित करने से भैरव बाबा अति प्रसन्न होते है और अपने भक्तो की सभी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करते है |


* यदि आपके जीवन में धन की कमी के कारण समस्याएं चल रही है तो आप ऐसा करें काल भैरव जयंती के दिन नींबू की माला या पांच नींबू भगवान काल भैरव जी को अर्पित करें | ऐसा करने से काल भैरव भगवान अति प्रसन्न होते है और इस उपाय को करने से आपको धनलाभ के साथ साथ सुख समृद्धि की भी प्राप्ति होंगी |


* काल भैरव जयंती के दिन मंदिर में चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करने से भगवान काल भैरव अति  प्रसन्न होते है और धनलाभ की प्राप्ति होती है |

* प्राचीन मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है की काल भैरव जयंती से लेकर लगातार 40 दिनों  तक भगवान काल भैरव जी के दर्शन किये जाए तो भगवान ऐसे भक्तो से बहुत ज्यादा प्रसन्न होते है और अपने भक्तो की सभी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करते है |


* काल भैरव जयंती के दिन सरसो  के तेल का दीपक जलाकर यदि आप " श्री शरीकालभैरवाष्टकम " का पाठ करते है तो ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं बहुत जल्दी पूर्ण हो जाएँगी |

* काल भैरव जयंती के दिन काल भैरव मंदिर में काजल और कपूर का दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर