Category Archives:  Spiritual

ये है वो 10 मंदिर जहाँ महिलाओं का प्रवेश वर्जित है, इस मंदिर में तो इंदिरा गाँधी को भी नहीं जाने दिया गया था....

Nov 18 2019

Posted By:  Sunny

आपने अक्सर पढ़ा होगा, सुना होगा कि यात्रा नार्यस्तु पूजयन्ते, रमन्ते तत्र देवताः अर्थात जहाँ नारियों की पूजा की जाती है, वहां देवता वास करते है | लेकिन शास्त्रों में लिखी इस बात को नकारते हुए कुछ मंदिर ऐसे है, जहाँ नारियों के जाने पर मनाही है | इस समय पुरे देश में सबरीमाला मंदिर को लेकर चर्चा हो रही है, इस मंदिर में महिलाओं के जाने पर मनाही है | लेकिन देश में ये इकलौता ऐसा मंदिर नहीं है, जहां महिलाये नहीं जा सकती है | पुरे देशभर में ऐसे 10 मंदिर है जहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है, आज हम आपको उन्ही मंदिरो के बारे में जानकरी देने जा रहे है |

शनि शिंगणापुर (महाराष्ट्र)


महाराष्ट्र में मौजूद शनि देव के इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर करीब 500 सालो से पाबंदी है | माना जाता है कि इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर शनिदेव खतरनाक तरंग छोड़ते है, इसीलिए महिलाये मंदिर के गर्भगृह में नहीं जा सकती है |



कार्तिकेय मंदिर, पिहोवा (हरियाणा)


ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में विराजमान भगवान कार्तिकेय ब्रह्मचारी है और इसीलिए महिलाये इस मंदिर में नहीं जा सकती है | यहां श्राप का भय दिखाकर महिलाओं को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है |

घटई देवी मंदिर, सतारा (महाराष्ट्र)


यहाँ भी महिलाओ का प्रवेश निषेध है | पहले यहाँ इसी से जुड़ा बोर्ड भी लगा था, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है, इसके बावजूद आज भी महिलाओं को यहां प्रवेश करने से रोका जाता है |

कीर्तन घर, बरपेटा (असम)


इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि ये एक वैष्णव मठ है, आपकी जानकारी के लिए बता दे इस मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिली थी |



मंगल चंडी मंदिर, बोकारो (झारखण्ड)


झारखंड में मौजूद इस मंदिर के 100 मीटर की परिधि में महिलाओं को आने की अनुमति नहीं है | कहा जाता है कि अगर महिला 100 मीटर के घेरे में प्रवेश कर जाती है, तो उस पर आपदा आती है |

मावली माता मंदिर, धमतरी ( छत्तीसगढ़)


इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां के पुजारी को सपने में भगवान ने बताया था कि उन्हें महिलाये पसंद नहीं है, बस तभी से महिलाओं का प्रवेश निषेध है |

बिमला माता मंदिर (उड़ीसा)


यहाँ ऐसा माना जाता है कि महिलाये माँ काली का अवतार है, इसीलिए इस मंदिर में दुर्गा पूजा के दौरान 16 दिनों तक महिलाओं का प्रवेश वर्जित है |

कामाख्या देवी मंदिर (आसाम)


इस मंदिर में  पीरियड्स के दौरान महिलाओं का प्रवेश वर्जित है, यहां रजस्वला स्त्रीओ का प्रवेश निषेध है, जबकि कामाख्या देवी खुद रजस्वला है |



अवधूतरा देवी मंदिर,कोवलम (केरल)


केरल के इस मंदिर के बाहर बोर्ड पर साफ़ लिखा है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं का मंदिर में प्रवेश संस्कृति के खिलाफ है |

सबरीमाला अयप्पा मंदिर (केरल)


यहाँ मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं का कन्या और महिलाओं का प्रवेश निषेध है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी थे | इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा इन दिनों सुर्ख़ियों में है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर