Category Archives:  Spiritual

भूलकर भी नहीं जलाना चाहिए बांस, होता है अशुभ, इसे जलाने से भुगतने पड़ते है ये परिणाम...जानिए

Nov 18 2019

Posted By:  Sanjay

आप सभी लोगो ने बांस के पेड़ तो देखे होंगे ये लगभग भारत के सभी राज्यों में पाए जाते है | बांस के पेड़ को बहुत ही पवित्र माना गया है | शास्त्रों के अनुसार बांस की लकड़ी को जलाना अशुभ माना गया है | इसके आलावा वैज्ञानिको के अनुसार देखे तो बांस के पेड़ को जलाना सेहद के लिए शुभ नहीं माना गया है | फेंगशुई में बांस के पेड़ को बहुत ही लकी माना गया है और इसे घर में रखने की भी सलाह दी जाती है | ऐसी क्या बात है की बांस के पेड़ को शुभ माना गया है और शास्त्रों के अनुसार इसे न जलाने की सलाह क्यों दी जाती है आइये जानते है इसके बारें में...


आखिर क्यों माना जाता है बांस के पेड़ को शुभ 
शास्त्रों के अनुसार बांस के पेड़ को शुभ माना जाता है | शादी में मंडप को बनाने के लिए बांस का ही इस्तेमाल किया जाता है | शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है की बांस के पेड़ के पास बुरी शक्तियां या आत्माएं नहीं जाती है जिसके कारण शुभ कार्यो में बांस होना बेहद जरुरी है | भगवान श्री कृष्ण को भी बांसुरी बहुत ज्यादा प्रिय है जो की बांस की ही बनी होती है | इसलिए बांस के पेड़ को शुभ माना जाता है |


यदि बांस के पेड़ को वास्तु के अनुसार देखा जाए तो इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों की आयु लंबी होती है | बांस के पेड़ को शक्तिशाली पेड़ भी माना जाता है | इस पेड़ के घर में होने से घरवालों का भाग्य चमक जाता है और घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती है |

क्यों नहीं जलाना चाहिए बांस 



शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है की बांस की लकड़ी को  पूजा या हवन में नहीं जलाना चाहिए | ऐसा कहा जाता है की बांस को जलाने से वंश आगे नहीं बढ़ता है और नष्ट हो जाता है | बांस की लकड़ी को जलाने से पितृदोष भी लगता है ऐसा शास्त्रों में कहा गया है | जो लोग बांस की लकड़ी को जलाते है उनके घर की शांति भंग हो जाती है और घर परिवार के  लोगो के  जीवन में कष्ट आने स्टार्ट हो जाते है | वैज्ञानिको के  अनुसार बांस के पेड़ में लेड और कई प्रकार की ऐसी धातु पाई जाती है जो की जलने के बाद वातावरण को दूषित कर देती है | 

नहीं करना चाहिए बांस वाली अगरबत्ती का प्रयोग 


जब हम पूजा करते है तो अगरबत्ती जलाते है | अगरबत्ती में बांस की लकड़ी होती है | इसलिए अगरबत्ती जलाना अशुभ होता है | शास्त्रों में पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाने की बात नहीं बताई गई है | पूजा के दौरान धूप जलाने की बातो का उल्लेख किया गया है इसलिए पूजा पाठ के दौरान धूप और दीपक का ही प्रयोग करना चाहिए बांस का नहीं |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर