Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 नवम्बर 2019 : सिंह राशि पर आज मेहरबान रहेंगे सितारे, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 18 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | पिछले दिनों की अपेक्षा आप अच्छा समय बीता पाएंगे | आप कुछ नए लोगो से किसी पार्टी में मुलाकात कर सकते है | आप आज परिवार के साथ समय बिताना चाहते है, तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है | आप जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते है, ये आपके रिश्ते में मजबूती लाएगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | परिवार में सुख शांति बनी रहेगी | यदि आप नए व्यवसाय को आरम्भ करने का विचार कर रहे है तो उससे जुड़े अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले | आज का दिन छात्रों के लिए नए अवसर लेकर आया है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको कुछ ख़ास कामो की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक समय देना पड़ा सकता है | आस पड़ोस में किसी के साथ अनबन हो सकती है, धैर्य से काम ले | माता के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मिठास बढ़ेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन ठीकठाक रहेगा | आप किसी सामाजिक कार्य में हाथ बटा सकते है, आप प्रसन्न महसूस करेंगे | ऑफिस में आपकी लगन देखकर बॉस खुश होंगे | आपको किसी काम में सीनियर की मदद लेनी पड़ सकती है | धन के मामलो में सतर्क रहे | मित्र से मुलाक़ात कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे | कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे | आपके व्यवहार की वजह से लोग आपकी प्रसंशा करेंगे | आर्थिक रूप से आपको कोई बड़ा लाभ होने वाला है | किसी सरकारी मामले में आपको  बड़े अधिकारी की मदद मिल सकती है | कार्य आसानी से पुरे होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप कुछ नए दोस्त बना सकते है, इससे आपको फायदा होगा | आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने के बारे में विचार कर सकते है | जल्द ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है | परिवार में बिगड़े रिश्तो में सुधार होगा | जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज तरक्की के साधन मिलने वाले है, जिनसे आप लाभान्वित होने वाले है | आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आप कुछ मामलो में दोस्तों की मदद ले सकते है | व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी | लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास घोलने के लिए अच्छा दिन है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप दुसरो के सामने अपनी बात रखने की कोशिश कर सकते है | आमदनी में वृद्धि करने के लिए नए विचार आ सकते है | आज किसी की सलाह आपके काम आ सकती है | जीवनसाथी के साथ गुस्से से पेश ना आये, धैर्य से काम ले | आपस में तालमेल बिठाने की कोशिश करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है | आज छात्रों के लिए दिन सफलताभरा रहेगा | आज पुराने दोस्त से लम्बे समय बाद बात हो सकती है, पुरानी यादे ताजा करने का मौका मिलेगा | कारोबार में आपको किसी की मदद मिल सकती है | पारिवारिक मुद्दे से जुड़े निर्णय में माता पिता का साथ रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपके सहकर्मियों का साथ आपको मिलेगा, आपके कार्य आसानी से पुरे हो जायेंगे | हालाँकि घर के किसी काम की वजह से की गयी भागदौड़ आपको थका सकती है | बदलता मौसम आपकी सेहत पर असर डाल सकता है | किसी काम से बाहर जाने से पहले जरुरी चीजों का ध्यान कर ले |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन उत्तम रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा है | व्यापार में नए साझेदार जोड़ सकते है | आज किसी ख़ास मौके पर आपको अपनी सच्चाई साबित करनी पड़ सकती है, सतर्क रहे | आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आ सकता है | छात्रों को पढाई में आ रही समस्याएं समाप्त होने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आप नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते है | किसी सहकर्मी से आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते है | पूर्व में किसी काम को लेकर की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | ऑफिस में कई काम एक साथ करने का ओवर कॉन्फिडेंस आपको परेशानी में डाल सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर