Category Archives:  Spiritual

सुबह के समय करें इन 3 मंत्रो का जाप, धन-संपत्ति, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, हो जाओगे मालामाल...जानिए

Nov 18 2019

Posted By:  Sanjay

हर व्यक्ति का जीवन कठिनाईयों से भरा होता है | व्यक्ति अपने जीवन में सफल होने के लिए जी तोड़ प्रयास करता है मगर कुछ कारणों के कारण वो सफल नहीं हो पाता है | हर व्यक्ति चाहता है की वो अधिक से अधिक धन कमाए मगर लाख कोशिशों के बावजूद वो इतना धन नहीं कमा पाता है जितना वो चाहता है | बहुत कम लोग ऐसे होते है जिनकी किस्मत अच्छी होती है और उन्हें हर चीज बड़ी ही आसानी और थोड़ी सी मेहनत करने से ही प्राप्त हो जाती है मगर कुछ लोगो की किस्मत इतनी ख़राब होती है की वो कितना भी प्रयास कर लें उन्हें सफलता प्राप्त नहीं होती है | आज हम आपको तीन मंत्र ऐसे बताएँगे यदि आप रोजाना सुबह सुबह इन मंत्रो का जाप करते है तो अपने जीवन में सफलता जरूर प्राप्त करेंगे और अपने सपनो को जरूर पूरा करेंगे | वो तीन मंत्र कौन कौन से है आईये जानते है उनके बारें में...


पहला मंत्र 

मंगलम् विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज |
मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी | 


इस मंत्र का जाप आप सुबह के समय करें | इस मंत्र का जाप करने से सुख समृद्धि मिलने लगती है | व्यक्ति के जो भी कार्य रुके हुए है वो सभी पूर्ण होने लग जायेंगे और व्यक्ति को सुख का एहसास होने लगेगा | इस मंत्र को आप लगातार कुछ दिनों तक बोले बहुत जल्दी ही शुभ संकेत आपको मिलने लगेंगे |



दूसरा मंत्र 

गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु गुरुदेवो महेश्वर |
परमब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः |


यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो इस मंत्र का जाप जरूर करें क्योंकि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति अपने गुरुओ को याद करता है | अपने गुरुओं को मान सम्मान देता है और अपने आने वाले जीवन में शांति की कामना करता है | हर व्यक्ति की सफलता के पीछे किसी न किस गुरु का हाथ जरूर होता है जो उसे सही रास्ते पर पहुंचाता है | इसलिए हमें सुबह उठकर अपने गुरुओं को याद करना चाहिए और उन्हें सच्चे मन से मान सम्मान देना चाहिए |

तीसरा मंत्र 

कराग्रे वसते लक्ष्मी कर मध्य सरस्वती |
कर मूले गोविंदाय प्रभाते कर दर्शनम् |


सफलता प्राप्त करने का ये तीसरा मंत्र है | इस मंत्र का जाप आपको सुबह उठकर बिस्तर पर बैठे बैठे करना है | इस मंत्र का जाप करने के लिए आप अपने दोनों हाथों को आगे की तरफ जोड़कर उसे किताब की तरह खोलकर करना है | खुले हुए हाथो से मंत्र का जाप करेंगे तभी आपको फल की प्राप्ति होगी | यदि आप रोजाना इस मंत्र का जाप करेंगे तो आपको अपने जीवन में फर्क जरूर महसूस होगा और आपको सुख संपत्ति और धन समृद्धि की प्राप्ति होगी |

यदि आप इन तीनो मंत्रो का जाप रोजाना सुबह के समय करते है तो आपको सफलता अवश्य की प्राप्त होगी | जो भी सच्चे मन से गुरुओं और भगवान को याद करता है वो सफलता को जरूर प्राप्त करता है और सच्चे मन से की हुई प्रार्थना कभी भी खाली नहीं जाती है | हालाँकि थोड़ा समय लग सकता है मगर फल जरूर मिलता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर