Category Archives:  LifeStyle

घर में चूहों ने मचा रखा है आतंक तो करें ये साधारण से उपाय, घर छोड़कर भाग जायेंगे चूहे...जानिए

Nov 19 2019

Posted By:  Sanjay

घरो में चूहों का होना एक आम बात है | मगर ये चूहे घर में कभी कभी इतना नुकसान कर देते है जो काफी महंगा पड़ता है | जिस घर में चूहों का वास होता है उस घर में हमेशा गंदगी ही रहती है | ये चूहे ज्यादातर रसोई घर को ही अपना अड्डा बना लेते है और खाने पीने की चीजों को ख़राब कर देते है | चूहों के कारण घर में बैक्टीरिया पनपने लगते है जो की आगे चलकर भयंकर बीमारी का कारण बनते है | आज हम इन चूहों को घर से भागने के कुछ साधारण से उपाय बताएँगे इन उपायों को अपनाकर आप घर से चूहों को बाहर निकाल सकते है और दुवारा ये चूहे आपके घर में कभी नहीं आएंगे | वो उपाय कौन कौन से है आईये जानते है उनके बारें में...


चूहों को घर से भगाने के साधारण से उपाय 



पिपरमिंट का स्तेमाल 


यदि घर से चूहों को भागना चाहते है तो सबसे आसान तरीका यही है की घर में पिपरमिंट रख दें | पिपरमिंट की गंध इंसानो को जितनी अच्छी लगती है ये चूहों को उतनी ही बेकार लगती है | चूहे पिपरमिंट की गंध से बहुत नफरत करते है यदि आप अपने घर में रसोई में पिपरमिंट रख दें तो चूहे इसकी गंध से इधर उधर भागते नजर आएंगे |

लाल मिर्च 


लाल मिर्च भारतीय मसालों की शान है | लाल मिर्च भोजन में तीखापन लाने का काम करती है | लाल मिर्च चूहों को बिलकुल भी पसंद नहीं है | लाल मिर्च को देखकर चूहे तुरंत भाग जाते है | जहां जहां आपके घर में चूहे घूमते है वहां लाल मिर्च का पॉउडर डाल दें | चूहे उस मिर्च के पॉउडर के कारण तुरंत घर से बाहर निकल जायेंगे |

पुदीने की पत्तियां


हमारे भारत देश में पुदीने का इस्तेमाल हाजमा ठीक करने के लिए किया जाता है | हमारे भारत देश में पुदीने की चटनी को खूब पसंद किया जाता है | पुदीना इंसान को जितना पसंद होता है उससे कई गुना ज्यादा चूहे पुदीने से नफरत करते है | पुदीना चूहों के लिए घर में फैले आंतक के बराबर होता है | इसलिए घर से चूहों को भगाने के लिए पुदीने की पत्तियों और फूलो को कूटकर रख देना चाहिए | पुदीने के कारण चूहे घर में कभी भी नहीं आएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर