Category Archives:  Spiritual

मनचाहा फल प्राप्त करने के लिए भगवान के सामने अर्पित ये फूल, आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण होगी...जानिए

Nov 19 2019

Posted By:  Sanjay

जब भी हम घर में पूजा पाठ करते है तो भगवान के सामने फूल जरूर चढ़ाते है | पूजा के दौरान फूल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है | भगवान को फूल अर्पित करने से भगवान अति प्रसन्न होते है और अपने भक्तो की सभी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करते है | शास्त्रों के अनुसार अलग अलग भगवान को अलग अलग फूल पसंद होतें है | जब भी पूजा पाठ करें तो भगवान को उनकी पसंद के अनुसार ही फूल अर्पित करें | भगवान आपकी पूजा पाठ से प्रसन्न होकर आपकी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करेंगे | 


पूजा के दौरान इन फूलो का करें इस्तेमाल 



गेंदे के फूल 


पूजा या हवन के दौरान गेंदे के फूल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है | गेंदे के ये फूल पीले और संतरी रंग के होते है | ये फूल भगवान विष्णु को बहुत ही ज्यादा प्रिय है ऐसा कहा जाता है की जिन लोगो को संतान नहीं है वो रोजाना भगवान विष्णु को गेंदे के फूल चढ़ाये तो उसे संतान की प्राप्ति जरूर होगी | इसके आलावा गुरूवार के दिन केले के पेड़ पर गेंदे का फूल चढाने से गुरुग्रह शांत होता है |

गुलाब के फूल 


गुलाब के फूल बेहद खूबसूरत होते है | इन फूलो को भगवान को चढाने से भगवान अति प्रसन्न होते है | भगवान की कृपा से पारिवारिक रिश्तो में मिठास बनी रहती है | पति पत्नी में प्रेम बढ़ता है | इनके आलावा भगवान को गुलाब के फूल चढाने से प्रेम विवाह संपन्न होते है और धन संपत्ति से जुडी समस्याएं समाप्त हो जाती है |

कमल का फूल 


कमल का फूल बेहद खूबसूरत होता है इसे भगवान को अर्पित करने से भगवान अति प्रसन्न होते है और अपने भक्तो की सभी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करते है | सफ़ेद रंग का कमल का पूल सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है | ये फूल ऊर्जा का प्रतीक होता है और कमल के फूल से नौ ग्रह शांत रहते है | कमल के फूल को भगवान के चरणों में अर्पित करने से जीवन में हमेशा शांति बनी रहती है | माता लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है 27 दिनों तक लगातार माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने से कभी भी जीवन में धन की कमी नहीं आती है | 

गुड़हल का फूल 


गुड़हल के फूल का प्रयोग भगवान सूर्यदेव की पूजा के दौरान किया जाता है | इस फूल को जल में डालकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दी जाए तो भगवान सूर्यदेव अति प्रसन्न होतें है | यदि रोजाना सूर्यदेव को गुड़हल का फूल अर्पित किया जाए को भगवान सूर्यदेव की कृपा से किसी भी शत्रु पर विजय पाई जा सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर