Category Archives:  Spiritual

मार्गशीर्ष मास में इन कार्यो को करने से मिलता है पुण्य, चमक उठता है भाग्य, होती है सभी मनोकामनाएं पूर्ण...जानिए

Nov 19 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास का महीना शुरू हो चुका है | हिन्दू पंचांग में ये महीना नौवा महीना होता है | इस महीने को बेहद ही शुभ माना गया है | इस महीने को अगहन के नाम से भी जाना जाता है | ये पूरा महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है इस महीने के दौरान भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है | इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है | इस महीने में इंसान को पुण्य भी करने चाहिए | इस महीने के दौरान किये जाने वाले कुछ कार्य ऐसे बताए गए है यदि कोई भी व्यक्ति इन कार्यो को करता है तो उसे भगवान की कृपा से शुभ फल की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है | वो कौन कौन से कार्य है आइये जानते है उनके बारें में...


मार्गशीर्ष में इन कार्यो को करने से चमक उठता है व्यक्ति का भाग्य 



* मार्गशीर्ष मास में पवित्र ग्रंथो को पढ़ना बेहद ही शुभ माना जाता है | इस मास में विष्णुसहस्त्र, भगवत गीता और गजेन्द्रमोक्ष नामक ग्रंथो का पाठ किया जाए तो जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है | इन ग्रंथो का पाठ करने से जीवन में केवन सुख ही सुख मिलता है सभी दुःख दूर हो जाते है और जीवन सुख शांति और आनंद से भर जाता है |


* मार्गशीर्ष मास में भगवान श्री कृष्ण की पूजा के अलावा शंख की पूजा का भी विशेष महत्त्व बताया गया  है | आप रोजाना सुबह और शाम के समय शंख की पूजा करें | पूजा के दौरान आप शंख में पानी भरकर उसका तिलक लगाकर उसकी पूजा करें और पूजा के बाद शंख के पानी को घर में छिड़क दें | इस तरह पूजा करने से घर में शांति कायम रहती है और घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है |


* मार्गशीर्ष मास में चंद्रदेव की पूजा का भी विशेष महत्त्व है | ऐसा कहा जाता है की इस महीने में चंद्रदेव की पूजा करने से शरीर रोगो से मुक्त और स्वस्थ रहता है |


* मार्गशीर्ष मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते है और पुण्य की प्राप्ति होती है | स्नान करते हुए भगवान श्री कृष्ण का स्मरण करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती है |

* श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है इसलिए इस मास के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र "ओम नमो भगवते वासुदेवाय " मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है |


* इस मास में भगवान श्री कृष्ण की पूजा के दौरान आप तुलसी का पत्ता जरूर चढ़ाये और पूजा ख़त्म होने के बाद इस तुलसी के पत्ते को प्रसाद के तौर पर ग्रहण कर लें | ऐसा करने से शरीर के सभी रोग- विकार दूर हो जाते है | जिन लोगो के विवाह में अड़चने आ रही है वो इस महीने में भगवान श्री कृष्ण और राधा की पूजा एक साथ करें | ऐसा करने से उन लोगो को अपना सच्चा जीवनसाथी जरूर मिल जायेगा इन सबके अलावा पति और पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा, संबंधो में मधुरता आएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर