Category Archives:  Spiritual

जल्द ही छोड़ दे ये गन्दी आदते, जीवनभर के लिए गरीब बना देती है....जानिए

Nov 19 2019

Posted By:  Sunny

आपने कुछ लोगो के देखा होगा जो हमेशा ही अपनी परेशानियों और दुःखो का बखान करते रहते है, उन्हें हर समय किसी ना किसी चमत्कार का इन्तजार रहता है | कई लोग ऐसे भी होते है जो अपने जीवन से दुखो को दूर करने के लिए देवी देवताओ की पूजा अर्चना करते है, कई तरह के उपाय करते है, लेकिन फिर भी वह हमेशा ही परेशानियों में घिरे रहते है | इसकी वजह ज्यादातर गलत तरीके से पूजा पाठ और उनके गलत कर्मो को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ गलत आदते भी होती है, जिनकी वजह से लोग भगवान की कृपा से वंचित रह जाते है | आज हम आपको ऐसी ही कुछ गन्दी आदतों के बारे में बताने आये है, जो लोगो की गरीबी का कारण बनती है | 

थूकने की आदत




आपने कुछ लोगो को देखा होगा जिन्हे बार बार थूकने की आदत होती है और इसी वजह से वो कहीं भी थूक देते है, ये बहुत ही बुरी आदत है | ऐसा माना जाता है कि इस आदत की वजह से व्यक्ति के जीवन में गरीबी बनी रहती है, इसीलिए यदि आप भी इस आदत के शिकार है तो इस जल्द ही छोड़ दे |

महिलाओं का सम्मान ना करना 


जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते है, अपने घर में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते है, अपशब्दों का प्रयोग करते है, ऐसे लोगो के घर में कभी भी माँ लक्ष्मी वास नहीं करती है और ऐसे लोग दरिद्रता के साये में जीवन बिताते है |

लड़ाई झगड़ा करना 


ऐसे लोग जो हर समय लड़ाई झगड़ा करते रहते है, किसी ना किसी बात पर झगड़ने की उनकी आदत बन चुकी होती है, ऐसे लोग हर समय पैसे की कमी का शिकार रहते है | ऐसे लोगो को अपने जीवन में प्रेम को बढ़ाने की आवश्यकता है |

बड़ो का सम्मान ना करना


ये तो सभी जानते है कि बड़े बुजुर्गो के साथ सम्मान से पेश आने और उनकी सेवा करने से जो पुण्य मिलता है, वह किसी और चीज से नहीं मिल सकता | ऐसे में जो लोग बड़े बुजुर्गो का सम्मान नहीं करते है, वे अपने जीवन में चाहकर भी धन जोड़ने में असफल रहते है |



यह भी है एक बड़ी वजह 


घर में रात के समय झूठे बर्तनो को यूँ ही गंदा छोड़ देने से घर में माँ लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती है, इसीलिए रात के समय बर्तनो को कभी झूठा नहीं छोड़े | इसके अलावा घर में जूते चप्पल रखने के लिए एक निर्धारित जगह होनी चाहिए, जहाँ किसी की नजर ना पड़े | घर में इधर उधर बिखरे जूते चप्पल कलह का कारण बनते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर