Category Archives:  Spiritual

जन्मतिथि से जानिए कितना प्यार करेगी आपकी होने वाली पत्नी, कैसा होगा व्यवहार...जानिए

Nov 20 2019

Posted By:  Sunny

इन दिनों शादी ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में कई लड़के विवाह के बंधन में बांधने वाले है | जब भी कोई विवाह के बंधन में बंधने वाला होता है, तो उसके मन में एक ख्याल जरूर आता है कि उसका होने वाला जीवनसाथी कैसा होगा | कई लड़को के मन में बात चलती रहती है कि उनकी होने वाली पत्नी का व्यवहार कैसा होगा, क्या वो अपने और उसके परिवार के बीच तालमेल बिठा पायेगी | जिम्मेदारियां उठा पायेगी या नहीं | हालाँकि ऐसे सवालो के जवाब वैवाहिक जीवन में धीरे धीरे आगे बढ़ने पर ही पता चलते है, लेकिन आज हम कुछ जानकारी देने जा रहे है, जिसमे आप अपनी पत्नी के मूलांक को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते है, तो आइये देखते है 1 से 9 मूलांक की लड़कियां किसी पत्नी साबित होती है |


जिन लड़कियों का मूलांक 1 होता है वे अपने गुणवती, मिलनसार और अच्छी जीवनसाथी साबित होती है, साथ ही व्यवसाय में इनकी खासी रूचि भी होती है |




मूलांक 2 वाली लड़कियां मृदुभाषी, भोली और दयालु होती है | इन्हे जो मिलता है ये उसी में संतुष्ट रहती है, इनके जीवन में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है | हालाँकि कई बार ये आलस्य से घिर जाती है |


मूलांक 3 वाली स्त्रियां अपने पति पर पूरा अधिकार रखती है, ये अपने पति की उन्नति में भी खूब सहायता करती है | इनका अपने परिवार पर अच्छा प्रभाव रहता है |


मूलांक 4 वाली स्त्रियां काफी पढ़ी लिखी होती है, इन्हे सजने संवरने में ख़ास दिलचस्पी होती है | इन्हे घर से बाहर रहने में खूब मज़ा आता है, ये अपने पति को खूब प्रेम करती है |




मूलांक 5 वाली स्त्रियां बहुत ही सुलझी हुयी और परिपक्व सोच की होती है | ये समस्याओ से जूझते हुए भी अपना विकास करने में माहिर होती है | परिवार की तरक्की में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है |


मूलांक 6 वाली स्त्रियां रूपवती और दयालु होती है | ये अच्छी माता और पत्नी साबित होती है | ये हर स्थिति में घर चलने में माहिर होती है | परिवार में सभी लोग इनका खूब सम्मान करते हैं


मूलांक 7 वाली स्त्रियां बहुत प्रतिभाशाली होती है लेकिन आर्थिक स्थिति की वजह से पीछे रह जाती है | इन्हे अपने पति से सिर्फ प्रेम की चाह होती है |


मूलांक 8 वाली स्त्रियां बुद्धिमती, कर्मठ और संयमित होती है | ये पति और बच्चो के प्रति समर्पित होती है | ये व्यवसाय में अपने पति की खूब मदद करती है |




मूलांक 9 वाली स्त्रियां कभी कभी अपने मनमौजी स्वभाव का परिचय देती है | इन्हे कोई काम करने से पहले पति का भरोसा जितना होता है | ये भले ही उग्र स्वभाव की होती है, लेकिन लापरवाह नहीं होती |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर