Category Archives:  Spiritual

सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में करें कपूर और लौंग का उपाय, सभी परेशानियां हो जाएँगी दूर, होगा धनलाभ...

Nov 21 2019

Posted By:  Sanjay

देवो के देव महादेव एक ऐसे देवता है जो की अपने भक्तो को कभी भी निराश नहीं करते है | महादेव बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देव कहे जाते है | जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव की पूजा अर्चना करता है महादेव उसकी सभी मनोकामनाओं को जरूर पूर्ण करते है | यदि आपके जीवन में से परेशानियों का दौर ख़त्म होने का नाम तक नहीं ले रहा और आप आर्थिक परेशानियों के कारण बहुत परेशान है | तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक उपाय ऐसा बताने वाले यदि आप उस उपाय को विधि विधान पूर्वक करते है तो आपके जीवन की सारी परेशानियां भगवान शिव की कृपा से दूर हो जाएँगी |


वो उपाय कपूर और लौंग का उपाय है इस उपाय को आप सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर करें | सोमवार का दिन भगवान शिवजी को समर्पित है इसलिए ये उपाय सोमवार को करना सबसे उत्तम माना गया है | सोमवार के दिन ही भगवान शिवजी की पूजा अर्चना की जाती है |

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इस तरह करें ये उपाय 



यदि आप अपने जीवन की सभी परेशानियों का समाधान करना चाहते है और परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते है तो आप ऐसा करें दो कपूर और एक लौंग का उपाय कीजिये | इस उपाय को करने से जीवन की सभी समस्याओं के साथ साथ धन संपत्ति से जुडी समस्याएं भी समाप्त हो जाती है | इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के रास्ते खुल जाते है | इस उपाय को करने के लिए आप ऐसा करें...


सोमवार के दिन पूजाघर मैं दो कपूर और एक लौंग लेकर बैठ जाए | कपूर और लौंग को भगवान शिवजी की मूर्ति या तस्वीर के पास रख दीजिये | अब आप 21 बार " ओम नाम शिवाय " मंत्र का जाप कीजिये |


जाप ख़त्म होने के बाद आप दोनों कपूर को अपनी हथेली में रखकर उसके ऊपर लौंग रख दीजिये और मुट्ठी बंद करके अपनी समस्याएं भगवान शिव को बताए | इसके बाद आप ऐसा करें इन कपूर और लौंग को लेकर भगवान शिव के मंदिर में जाए और शिवलिंग पर अर्पित करते हुए जल से स्पर्श कराए और उसके बाद आप इनको जला दीजिये | इस उपाय को करने से भगवान शिव आपसे अति प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही है वो समाप्त हो जाएँगी और आपकी सभी परेशानियों का अतिशीघ्र समाधान हो जायेगा | 

यदि किसी कारणवश आप ये उपाय नहीं कर पाते है तो आप ऐसा करें तुलसी के पौधे के पास कपूर जला दें इस उपाय को करने से आपको बहुत जल्दी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और आपकी सभी परेशानियों का समाधान हो जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर