Category Archives:  LifeStyle

परिवार की ये गलतियां मजबूर करती है लड़की को भागकर शादी करने पर, क्या आप जानते है इन गलतियों को?...जानिए

Nov 22 2019

Posted By:  Sanjay

लड़की घर परिवार की इज्जत होती है और हर माता पिता यही चाहते है की वो अपनी लड़की की शादी बड़ी ही धूम धाम के साथ करें | अपने हाथो से अपनी बेटी का कन्यादान करें और अपनी बेटी को बिदा करते समय फूट फूट कर रोए | लेकिन इस दुनिया में सभी माता पिता खुशनसीब नहीं होतें है | कई बार हमने देखा है की कुछ लड़कियां अपने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी कर लेती है | लड़की की इस गलती के कारण परिवार वाले बहुत नाराज होतें है वो लड़की को बहुत ही भला बुरा कहते है | लड़की को कोसने लगते है | कुछ लोग तो लड़की की इस हरकत से इतने परेशान हो जातें है की वो लड़की से बदला लेने की प्लानिंग तक कर लेते है | ऐसे लोग सोचते है की उनकी लड़की ने उनका नाम समाज में बदनाम कर दिया है उनकी नाक कटवा दी | लेकिन क्या कभी किसी के भी दिमाग में ये ख्याल आया है की लड़की ने इतना बड़ा कदम क्यों बढ़ाया | लड़की इतना बड़ा कदम बढ़ाने के लिए क्यों मजबूर हुई | कही लड़की के इतना बड़ा कदम बढ़ाने के पीछे कही आप भी तो बराबर के भागीदार नहीं? आइये दोस्तों इस बात को विस्तार से समझते है |


जब कोई लड़की घर से भागकर शादी करती है तो ये उसके लिए कोई आसान काम नहीं होता है | आपको अपने दुःख से निकलकर ये सोचना होगा की लड़की ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों बढ़ाया | जब लड़की भागकर शादी करती है तो उसके ऐसा करने के पीछे कई सारी वजह होती है | वो कौन कौन सी वजह हो सकती है आइये जानते है विस्तार से...



* जब किसी को सच्चा प्यार मिलता है तो वो इंसान अपने होश खो बैठता है | उस प्यार को अपना बनाने के लिए वो दिन रात तड़पता रहता है और उसे हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है | जब किसी लड़की को कोई लड़का पसंद आता है तो वो अपने घरवालो को एक बार जरूर बताती है मगर उस लड़की के घर वाले इस बात को लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा करते है और लड़की डर जाती है | लड़की के मन में ख्याल आता है की उसकी शादी परिवार की मर्जी से होना संभव नहीं है इसलिए वो अपने प्यार के साथ घर से भागने में ही अपनी भलाई समझती है |


* परिवार वालो की दूसरी गलती ये होती है की वो घर में पहले से ही माहौल इतना डरावना बना देते है की लड़की उस घर से दूर रहने के बारें में सोचती है | ऐसे समय में जब लड़की को कोई सच्चा आशिक मिल जाता है और वो उसके साथ अपनी जिंदगी जीने के सपने देखती है मगर डर के मारे घरवालों को बताना उचित नहीं समझती है और अपने आशिक के साथ घर से भागकर शादी कर लेती है |


* परिवार वालो की तीसरी गलती ये होती है की वो जाती धर्म, मोह माया में इतने अंधे हो जाते है की वो लड़की की पसंद न पसंद का ख्याल तक नहीं करते है | लड़की की पसंद के लड़के से मिलना तो दूर उसके बारें में जानना भी पसंद नहीं करते है लेकिन क्या पता जिस लड़के के बारें में आपकी लड़की बता रही है वो सही हो | एक गलती ये भी होती है लड़की का रिश्ता करने के बाद उस लड़के से ज्यादा मिलने, बातचीत करने का मौका उस लड़की को नहीं देते है ऐसे में लड़की के मन में कई सारे ख्याल आते है | वो सोचने लगती है की कुछ मिनट या घंटो की मुलाकात के बाद किसी ऐसे लड़के को अपना जीवनसाथी कैसे चुन सकती है जिसे वो अच्छे से जानती तक नहीं है | इससे तो अच्छा होगा की में उस लड़के से ही शादी कर लू जिसे में पहले से जानती हूँ इसलिए लड़कियां घर से भागकर शादी करने का रास्ता अपनाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर