Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 नवम्बर 2019: इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 22 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी | आपके काम समय पर पुरे हो जायेंगे | आपकी प्रतिष्ठा से आपके काम सफल होंगे | छात्रों के लिए दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | आपकी कई समस्याएं सुलझने वाली है | कारोबारियों को लाभ होगा | दिन अच्छा बीतेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा | आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने वाला है | आपको किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है | इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | आज के दिन धन के लेनदेन में आपको ध्यान देने की जरूरत है | आज जीवनसाथी कोई शुभ समाचार दे सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन आपके लिए महत्वूर्ण रहने वाला है | आपको आज किसी काम में सफलता मिलने वाली है | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | आप आज बच्चो के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | कारोबारियों को आज अपेक्षा से कम लाभ होने की आशंका है | जीवनसाथी को मनाने का प्रयत्न कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने वाली है, इससे घर में खुशहाली का माहौल रहेगा | आज किसी दोस्त के साथ अनबन हो सकती है | आपको फालतू के खर्चो को बंद करने की जरूरत है | आज आप जीवनसाथी के साथ पुरानी यादो को ताजा कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन शुभ है | कुछ कामो में आपको परेशानी आ सकती है | आपको इनकी चिंता करने की जरुरत नहीं है, आपको आज कुछ फायदा भी हो सकता है | इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है | आज आपको  कोई निर्णय लेना पड़ सकता है | दोस्तों के साथ समय बीता सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपके सरकारी काम आज किसी की मदद से पुरे होने वाले है |  इस राशि के अविवाहित लोगो के लिए आज का दिन शुभ है, रिश्ते आ सकते है | बच्चो के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते है | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका मन काम में लगा रहेगा | आपको अपने मित्रो से किसी काम में मदद मिल सकती है | आज के दिन किसी काम को लेकर किये गए आपके प्रयास सफल होंगे | कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो दिन शुभ है | आज आप दिन परिवारजनों के साथ बीता सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | इससे आपको कई कामो में सफलता मिलेगी | आज किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन अशांत हो सकता है, आपको आध्यात्म का सहारा लेना चाहिए | सुख सुविधाओं में आज धन खर्च कर सकते है | अपने लवमेट के साथ आप अपने मन की बात शेयर कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती है | आपको किसी काम की वजह से ऑफिस में अधिक समय देना पड़ सकता है | काम में जल्दीबाजी ना करे | आज कुछ नए लोगो से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपको फायदा होगा | आज आपके कुछ जरुरी फैसलों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने दोस्तों के साथ किसी शुभ काम में हाथ बटा सकते है | आज कुछ मामलो में आपको धैर्य का परिचय देने की आवश्यकता है | आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे, आप अवश्य सफल होंगे | आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला हैं | आपको आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आप परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते है | वहां किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते है | आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है | प्रेम प्रसंगो में आप अधिक झुकाव महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप अधिक व्यस्त रह सकते है | किसी काम की वजह की गयी भागदौड़ आपको थका सकती है | आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है | व्यवसाय में हो रहे बदलाव आपको चिंता में डाल सकते है | जीवनसाथी के साथ किसी ख़ास मुद्दे पर चर्चा कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर