Category Archives:  Spiritual

इन 2 लोगो को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए काला धागा, जीवन में सिर्फ बर्बादी....जानिए

Nov 23 2019

Posted By:  Sunny

आपने काले धागे के उपायों और इसके टोटको के बारे में तो कई बार सुना होगा और कई लोगो को इसे पहनते हुए भी देखा होगा | काले धागे का प्रयोग बुरी नजर से बचने के लिए किया जाता है | जब भी किसी को बुरी नजर लग जाती है या कोई बुरी शक्तियां परेशान करती है तो सबसे पहले उसे काला धागा पहनने की सलाह दी जाती है | लेकिन क्या आप जानते है कुछ ऐसे लोग भी है, जिन्हे काला धागा नहीं पहनना चाहिए | आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है |


काला धागा पहनना बुरी नजर से बचने का आसान उपाय है, इसके साथ ही काला धागा पहनने से शनि ग्रह भी मजबूत होता है | ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है, कि कुल 12 राशियों में से 2 राशियां ऐसी है, जिनके लिए काला धागा पहनना अनुकूल नहीं है, उन्हें इसके विपरीत परिणाम भोगने पड़ सकते है और ये राशियां मेष और वृश्चिक है | 




इसके पीछे की वजह यह है कि इन राशियों का स्वामी मंगल ग्रह है और इस ग्रह को काला रंग पसंद नहीं है, मंगल ग्रह को लाल रंग अतिप्रिय है और साथ ही इसका रंग भी लाल है | आपकी जानकारी के लिए बता दे मंगल ग्रह सेना, युद्ध, सैन्य शक्ति और भूमि का कारक माना जाता है |


प्राचीन वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि इन राशियों के जातक काला धागा धारण करते है, तो उनके जीवन में परेशानियां आने लग जाती है | कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में इन्हे असहजता महसूस होने लगती है | मन में बैचेनी और कभी कभी ये जीवन में असफलता का कारण भी बनता है | इसीलिए इन राशियों के जातक को काले धागे को धारण करने से बचना चाहिए |

इसके अलावा तुला, कुम्भ और मकर राशि वालो के लिए काला धागा पहनना बहुत ही शुभ होता है, तुला राशि शनि की उच्च राशि है, जबकि कुम्भ और मकर का स्वामी शनि है | इन राशियों के जातको द्वारा काला धागा पहनना इनके जीवन से दरिद्रता दूर करता है और रोजगार में भी तरक्की करता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर