Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 नवम्बर 2019: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है रविवार, जानिए अपनी राशि का हाल....

Nov 23 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अच्छा महसूस करेंगे | कोई दोस्त आपसे किसी काम में मदद मांग सकता है | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपसे अच्छा व्यवहार करेंगे | समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा | आज कोई रिश्तेदार घर आ सकते है, आपको उनसे कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा | आपको कोई नयी जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है, आप इनका आसानी से निर्वाह कर पाएंगे | आप माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है, ये यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी | इस राशि के छात्र आज पढ़ने में मन लगाएंगे | दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार का कोई पुराना विवाद फिर से उठ सकता है, ये आपको चिंता में डाल सकता है | आज कोई दोस्त मिलने घर आ सकता है, आप उसके साथ कोई जरुरी बात डिस्कस कर सकते है | ऑफिस का काम आज समय से पहले पूरा हो जाने के कारण आप रहत महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप व्यस्त रह सकते है | आपको आज समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है | ऑफिस में आज माहौल सामान्य रहेगा | आप आलस महसूस कर सकते है | आप किसी के मामले में अपनी राय ना दे तो बेहतर है | कुछ मामलो में आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते है | विवाहितो के लिए दिन शुभ है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे | आज आपकी मुलाकात समान विचार रखने वाले व्यक्ति से हो सकती है | आप दोस्त के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते है | कारोबारियों को आज लाभ होगा | आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बीता सकते है, आप एक दूसरे को समझने की कोशिश कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आपके कई काम आज पुरे होने वाले है | आज आप बच्चो के साथ घूमने जा सकते है | व्यापार में लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | परिवार में किसी मामले में बातचीत हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज दिन सामान्य रहेगा | आपके किसी काम में आज रुकावट आ सकती है | आज किसी ख़ास इंसान से मुलाकात आपका करियर निर्धारित कर सकते है | व्यापार में आज उतार चढाव की स्थिति बन सकती है | जीवन से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले जीवनसाथी की राय जरूर ले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आप स्वास्थय में थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते है | आपके पैसो से जुड़ा कोई मामला सुलझने वाला है | आज दोस्तों के साथ ख़ुशी के पल बिताने को मिल सकते है | आज दिन आराम भरा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आपसे बैर रखने वाले भी आज आपसे प्रेम से पेश आएंगे, आपको उनसे सावधान रहने की जरूरत है | आज किसी प्रिय से भी मुलाकात होने के आसार है | आज आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी | जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा | इस राशि के छात्रों को पढाई में ध्यान देने की जरूरत है | आज आप को एकसाथ कई काम करने पड़ सकते है | ऑफिस में आपके सहकर्मी आपकी मदद ले सकते है | समाज में आप अपनी प्रतिष्ठा बनाना चाहते है तो आपको सामाजिक कामो में योगदान देने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को नए ऑफर मिलने वाले है | आपके वैवाहिक जीवन में नयी खुशियां आने वाली है | परिवार में सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे | कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको किसी जरुरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है | बदलते मौसम की वजह से आपका स्वास्थय प्रभावित हो सकता है | आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर