Category Archives:  Spiritual

भौमवती अमावस्या 26 नवंबर : इन उपायों को करने से मिलती है पितृदोष से मुक्ति, घर में रहता है सुख शांति का माहौल...

Nov 24 2019

Posted By:  Sanjay

26 नवंबर 2019 के दिन भौमवती अमावस्या पड़ रही है | ये दिन पितृदोष से मुक्ति पाने का ख़ास दिन माना जाता है | यदि आपके ऊपर भी पितृदोष है या जिनके पितृ शांत नहीं हो रहे है तो आप नीचे बताये गए उपायों को करें आपके पितृ शांत हो जायेंगे और आपको पितृदोष से मुक्ति मिल जाएगी | शास्त्रों के अनुसार भौमवती अमावस्या का दिन पितृदोष से मुक्ति पाने का बेहद शुभ दिन माना जाता है | 


पितरो को शांत करने से लिए भौमवती अमावस्या के दिन किये जाने वाले उपाय 

व्रत रखना 
भौमवती अमावस्या के दिन व्रत रखने से पितृ बहुत प्रसन्न होते है | विष्णु पुराण के अनुसार अमावस्या के दिन उपवास करने से पितरो को शांति मिलती है और जीवन में सुख शांति आती है |

पीपल के पेड़ की पूजा 


भौमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का बहुत महत्त्व बताया गया है | पीपल की पूजा के दौरान आप एक दीपक जलाकर अपने पितरो को समर्पित करें और पीपल पर फूल, चावल और जल को एक साथ चढ़ाये और परिक्रमा लगाए | इस उपाय को करने से पितरो को शांति मिलती है और आपको पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है |



मंत्र का जाप 
भौमवती अमावस्या के दिन "ॐ पितृभ्यः नमः" मंत्र का जाप 108 बार करने से पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है |

भगवान हनुमान की पूजा 


भौमवती अमावस्या इस बार मंगलवार के दिन पड़ रही है | आप शाम के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करें और उनके सामने तेल का दीपक जलाये | ऐसा करने से पितृदोष समाप्त हो जाते है |

दान करना 
भौमवती अमावस्या का दिन बेहद शुभ दिन होता है | इस दिन दान करना बहुत ही लाभदायक होता है | काली वस्तुओं का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है | इस दिन किसी गरीब को खाना खिलाने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है और पितरो को शांति मिलती है | इस दिन दान करने से आपको कर्ज और ऋण से मुक्ति मिल जाएगी |

पाठ करना 
भौमवती अमावस्या के दिन पितृ सूक्त या पितृ स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है | इस पाठ को करने से आपके पितृ खुश हो जायेंगे और आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी |

सूर्य को अर्घ देना 


सुबह के समय एक तांबे के लोटे में जल भरकर इस जल के अंदर चंदन, गंगा जल और फूल मिलाकर इस पानी को सूर्यदेव को अर्पित करें और "ॐ पितृभ्यः नमः" मंत्र जा जाप करें |

जल में प्रवाहित करें ये चीजे 
आप एक मिटटी का लोटा लें और उसके अंदर काले तिल और चावल भर लें | इस लोटे के ऊपर आप लाल रंग का कपडा लपेट ले और उसके बाद आप इस लोटे को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और अपने पितरो से कामना करें की वो शांत हो जाए |

गाय को रोटी खिलाना 


अमावस्या के दिन आप सुबह के समय गाय को रोटी और गुड़ खिलाना बहुत ही शुभ होता है | गुड़ और आटा चींटी को भी डाल सकते है | ये उपाय करने से आपके पितरो को शांति मिलेगी और आपके पितृ शांत हो जायेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर