Category Archives:  Spiritual

इन 4 कार्यो को करने के बाद कभी न करें पूजा, भगवान होते है नाराज, होता है महापाप...जानिए

Nov 25 2019

Posted By:  Sandeep

हिन्दू धर्म में भगवान की पूजा पाठ करने का विशेष महत्त्व बताया गया है | लगभग हर हिन्दू धर्म के लोगो के घरो में पूजा पाठ की जाती है | रोजाना सुबह और शाम के समय पूजा पाठ करने के बहत से फायदे है | पूजा पाठ करने से घर परिवार में बरकत बनी रहती है | परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहता है और धन की कभी भी कमी नहीं आती है | घर से नकारात्मक शक्तियाँ दूर रहती है और सकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता है | भगवान की पूजा करने से पहले 4 कार्य ऐसे बताये गए है जिन्हे कभी भी नहीं करना चाहिए और इन कार्यो को करने के बाद भगवान की कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए | वो कौन कौन से कार्य है आईये जानते है उनके बारें में...


इन 4 कार्यो को करने के बाद कभी न बैठे पूजा में 



1 . मांस मदिरा का सेवन करने के बाद 


मांस मदिरा का सेवन गंदा बताया गया है | इन चीजों का सेवन करने के बाद कभी भी भूलकर भी पूजा पाठ में नहीं बैठना चाहिए | भगवान को सभी प्राणी प्रिय होते है और जो लोग मांस खाते है उनसे भगवान नाराज होते है | इसलिए आप इस बात का विशेष ख्याल रखे कि पूजा पाठ जैसी पवित्र चीजों में बैठने से पहले इन चीजों का सेवन बिलकुल भी न करने ऐसा करने से भगवान बहुत नाराज होतें है |

2 . शौच जाने के बाद 


जब भी आप पूजा पाठ करने जाये तो इस बात का विशेष ख्याल रखे कि आप स्नान करने के तुरंत बाद ही पूजा पाठ करें | शौच करने के बाद पूजा बिलकुल भी न करें | यदि आप नहाने के बाद शौच चले गए है और आपको पूजा करनी है तो आपको फिर से स्नान करके शुद्ध होना पड़ेगा | क्यूंकि शौचालय में काफी ज्यादा नेगेटिव एनर्जी होती है इसलिए हमेशा पूजा में शामिल होने से पहले शुद्ध होकर ही बैठे |

3 . लड़ाई झगड़ा करने के बाद 


यदि घर में लड़ाई झगड़ा हो रहा है तो उस समय कभी भी पूजा पाठ न करें लड़ाई झगड़ा शांत होने के बाद ही पूजा पाठ करें क्यूंकि लड़ाई झगडे के माहौल में कभी भी पूजा में ध्यान नहीं लगता है और आपके विचार भी शुद्ध नहीं रहते है | इसलिए इस बात का विशेष ख्याल रखे और लड़ाई झगडे के बाद पूजा पाठ न करें ऐसा करने से भगवान आपसे नाराज हो सकते है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |

4 . गंदगी का काम करने के बाद पूजा न करें 


यदि आप कोई ऐसा काम कर रहे है जिसमे आपके कपडे गंदे हो रहे है तो उस समय पूजा पाठ में नहीं बैठना चाहिए | स्नान करने के बाद शुद्ध और साफ़ सुथरे कपडे धारण करने के बाद ही पूजा पाठ करनी चाहिए | गंदे वस्त्रो और अशुद्ध अवस्था में पूजा पाठ करने से अपशगुन होता है | ऐसा करने से आप भगवान के दरवार में नेगेटिव एनर्जी लेकर जाते है जो कि सही नहीं है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | यदि आप भगवान को प्रसन्न करना चाहते है तो साफ़, सुथरे वस्त्र धारण करने के बाद, शुद्ध मन से ही पूजा करें | भगवान का आशीर्वाद आपको जरूर प्राप्त होगा और आपके ऊपर भगवान कि कृपा बनी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर