Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 नवंबर 2019: गणेश जी की कृपा से सौभाग्य प्राप्त करेगी ये 3 राशियाँ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 26 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप आनंद महसूस करेंगे | इस राशि के छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी से जुड़े है, उन्हें शीघ्र ही कोई नया शुभ समाचार मिलने वाला है | कारोबारियों को आज व्यापार में बड़ा लाभ होने वाला है | आज आपको किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है | लम्बे समय से चल रही स्वास्थय समस्या समाप्त होने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप शांति महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज तरक्की मिल सकती है | इससे आपके घर में खुशनुमा माहौल रहेगा | आर्थिक लाभ होने के आसार बन रहे है | आपको आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको कार्यक्षेत्र पर किसी काम को लेकर परेशानी महसूस हो सकती है | शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे है, तो अनुभवी की मदद जरूर ले | घर के किसी काम में भाई बहन का साथ मिल सकते है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज के दिन कुछ छोटी मोटी समस्याएं आ सकती है | आपका स्वास्थय बदलते मौसम की वजह से प्रभावित हो सकता है | करियर को लेकर नए रास्ते खुलने वाले है | व्यापार में लाभ की सम्भावना है | आज आप पत्नी और बच्चो के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज ऑफिस में नया काम मिल सकता है | छात्रों के लिए दिन शुभ है, पढाई में मन लगा रहेगा | कामकाजी महिलाओं के लिए आज दिन आराम भरा रहेगा | घर में कुछ रिश्तेदारों के आने की सम्भावना है | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | आपके कोई पुराने काम जो अटके हुए थे, जल्द ही पुरे होने वाले है | आपको क़ानूनी मामलो में भी सफलता मिलने वाली है | व्यापारियों को आज धनलाभ होने की आज पूरी सम्भावना है | लवमेट के साथ वक़्त बिताने से आपके रिश्तो में मिठास आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपको कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है | आप अपने दोस्त को मन की बात बता सकते है, इससे मन का बोझ हल्का होगा | किसी मामले में आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है | आज के दिन उधार लेनदेन से बचने की जरुरत है | जीवनसाथी से किसी मामले में राय ले सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | इस राशि के जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े है, उन्हें जल्द ही नयी उपलब्धियां हासिल होने वाली है | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में तारीफ मिलेगी | अविवाहित जातको को आज विवाह प्रस्ताव मिल सकते है | बच्चो के साथ समय बीता सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपको आज अपने साथियो के साथ मिलकर ही किसी काम में आगे बढ़ना चाहिए | आज आपको किसी पुराने विवाद को समाप्त करने का मौका मिलने वाला है, इसका सही उपयोग करे | आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर में अहम भूमिका निभा सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है | आज किसी नए काम को शुरू करने के बारे में आप विचार कर सकते है | संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगो को नए अवसर मिलने वाले है | आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है | दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | इस राशि के जमीन के कारोबार से जुड़े लोगो को कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है | नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश पूरी होने वाली है | किसी पारिवारिक काम की वजह से आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है | लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन बढ़िया रहेगा | आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, आपको अपने दोस्त से किसी मामले में राय मिल सकती है | सामाजिक संस्था से जुड़ना आपको भविष्य में लाभ पहुंचा सकता है | आपको अपनी पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने की आवश्यकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर