Category Archives:  Spiritual

गुरूवार के दिन इन उपायों को करने से प्रसन्न होते है भगवान विष्णु, मनोकामनाएं होती है पूर्ण होता है धनलाभ...

Nov 27 2019

Posted By:  Sanjay

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह को भाग्य का कारक माना गया है | गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है | यदि आप अपने भाग्य को चमकाना चाहते हो तो भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने होंगे | इन उपायों को करने से भगवान विष्णु के साथ साथ माता लक्ष्मी भी अति प्रसन्न होती है और आपके जीवन में चल रही धन से संबंधित सभी परेशानिया दूर हो जाती है | गुरूवार के दिन किये जाने वाले वो कौन कौन से उपाय है आइये जानते है उनके बारें में...


गुरूवार के दिन किये जाने वाले उपाय 

उपाय -1 . गुरूवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है जैसे- फल, कपडे, आभूषण, हल्दी, चना आदि | पीली वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होतें है और आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है |

उपाय - 2 . हर गुरूवार के दिन भगवान विष्णु को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए ऐसा करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होतें है |



उपाय - 3 . गुरूवार के दिन किसी कार्य की शुरुआत करने से पहले केसर, हल्दी का तिलक लगाकर ही शुरू करें | ऐसा करने से आपके कार्य जरूर सफल होंगे |

उपाय - 4 . ब्रस्पतिवार के दिन ब्रस्पतिदेव को आप आप पीले कपडे के ऊपर ही विराजित करें और उसके वाद पूजा करें | पूजा के दौरान केसरिया चन्दन, पीले चावल, पीले फूल और फल चढ़ाये और पूजा करें |

उपाय - 5 . गुरूवार की शाम को केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाये और गरीब बच्चो को केले का दान करें |

उपाय - 6 . गुरूवार के दिन गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए | गुरुमंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए |

उपाय - 7 . गुरूवार के दिन माता पिता और गुरुजनो के चरण स्पर्श जरूर करने चाहिए और माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए | इन उपायों को करने से धन संपत्ति और विवाह और भाग्य से संबंधित परेशानिया दूर होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर